AB PM-JAY योजना से छह करोड़ वरिष्ठ नागरिक लाभांवित होंगे

नई दिल्ली
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी पीएम-जेएवाई) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य कवरेज एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाने की उम्मीद है। इस योजना से लगभग छह करोड़ वरिष्ठ नागरिक लाभांवित होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार शुरुआत में चुनिंदा स्थानों पर प्रायोगिक आधार पर पंजीकरण किया जाएगा और बाद में इसे पूरे देश में विस्तारित किया जाएगा।

सूत्रों ने बताया कि यह एक ‘एप्लीकेशन’ आधारित योजना है जिसके लिए लोगों को पीएमजेएवाई पोर्टल या आयुष्मान ऐप पर पंजीकरण कराना होगा।

एक आधिकारिक सूत्र के अनुसार, 70 वर्ष या उससे अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति, चाहे उसकी आय कुछ भी हो इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगा।

सूत्र ने कहा, ‘‘जिन लोगों के पास पहले से आयुष्मान कार्ड है, उन्हें फिर से नए कार्ड के लिए आवेदन करना होगा और अपनी ई-केवाईसी दोबारा पूरी करनी होगी।’’

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छह करोड़ वरिष्ठ नागरिकों वाले लगभग साढ़े चार करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को एबी पीएम-जेएवाई के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी बुजुर्गों को- चाहे उनकी आय कुछ भी हो- स्वास्थ्य कवरेज को मंजूरी दे दी।

आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘इसमें कोई प्रतीक्षा अवधि नहीं है। एक बार ई-केवाईसी हो जाने के बाद, कार्ड उपयोग के लिए शुरू हो जाएगा…।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘अगर राज्य इस योजना का विस्तार या संशोधन करना चाहते हैं, तो यह उन पर निर्भर है।’’

एबी पीएम-जेएवाई के तहत पहले से ही कवर किए गए परिवारों से संबंधित 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को स्वयं के लिए प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का अतिरिक्त टॉप-अप कवर मिलेगा, जिसे उन्हें 70 वर्ष से कम आयु के परिवार के अन्य सदस्यों के साथ साझा नहीं करना होगा।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक जो निजी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियों या कर्मचारी राज्य बीमा योजना के अंतर्गत हैं, वे एबी पीएम-जेएवाई के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के पात्र होंगे।

हालांकि, बयान में कहा गया है कि जो लोग पहले से ही केंद्र सरकार स्वास्थ्य योजना (सीजीएचएस), पूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) और आयुष्मान केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) जैसी अन्य सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं, वे अपनी मौजूदा योजना या एबी पीएम-जेएवाई में से एक चुन सकते हैं।

 

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति