भारतीय वैज्ञानिक के एक कदम आगे बढ़ते हुए बारिश को रोकने की भी तकनीक ईजाद करने की ओर …….

 नई दिल्ली

अब तक सूखे की मार पड़ने या फिर भीषण गर्मी से बचाव के लिए बारिश कराने की तकनीक पर चर्चा होती रही है। भारत, चीन समेत दुनिया के कई देशो ने इसमें महारत भी हासिल कर ली है। यही नहीं अब भारतीय वैज्ञानिक इससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए बारिश को रोकने की भी तकनीक ईजाद करने की ओर हैं। इसके तहत उन शहरों में बारिश को रोकने या टालने की कोशिश की जाएगी, जहां कोई बड़ा आयोजन होना हो या फिर स्वतंत्रता दिवस जैसा अवसर हो। इसके अलावा बार बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात शहरों में बन जाते हैं। इस तकनीक में सफलता मिलने पर उन हालातों को टाला जा सकेगा।

इस संबंध में अर्थ ऐंड साइंस मिनिस्ट्री से जुड़े वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अगले एक से डेढ़ साल में इस दिशा में कुछ ठोस प्रगति हो सकती है। इसके तहत कहीं बारिश कराई जा सकेगी और जरूरत पड़ने पर बारिश को टाला भी जा सकेगा। इस तकनीक को 'मौसम जीपीटी' कहा जा रहा है। यही नहीं मौसम की भविष्यवाणी को और सटीक करने की दिशा में भी वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। यदि ऐसी तकनीक में भारत को महारत मिली तो वह दुनिया में एक बड़ी सफलता हासिल कर लेगा और मौसम से जुड़े बदलावों को नियंत्रित करने में वह अन्य मुल्कों के मुकाबले एक कदम आगे होगा।

माना जा रहा है कि इससे बादल फटने जैसी घटनाओं से भी बचाव में मदद मिलेगी। अगले 5 साल में भूगर्भ विज्ञान मंत्रालय एक चैट जीपीटी की तर्ज पर ऐसा ऐप तैयार करने जा रहा है, जिससे मौसम की जानकारियां आसानी से मिल सकेंगी। इस ऐप का नाम मौसम जीपीटी रखा जाएगा। इसकी मदद से लोगों को मौसम के बदलावों के बारे में लिखित और ऑडियो के तौर पर जानकारी मिल सकेगी। बारिश को बढ़ाने या रोकने के लिए पहले से ही क्लाउड सीडिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इस तकनीक का अब तक अमेरिका, कनाडा, चीन, रूस और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में इस्तेमाल किया जा रहा है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति