राष्ट्रपति बाइडन अपने डेलावेयर निवास पर क्वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे

वाशिंगटन
 अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अगले सप्ताह अपने डेलावेयर निवास पर क्वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने  यह जानकारी दी। क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) में चार देश – ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका शामिल हैं।

भारत इस साल क्वाड की मेजबानी करने वाला था लेकिन अब वह अगले साल शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। क्वाड नेतृत्व शिखर सम्मेलन बाइडन की पहल है और निवर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति की विदेश नीति से जुड़ी प्रमुख परंपराओं में से एक है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने कहा, ''राष्ट्रपति जोसेफ आर. बाइडन जूनियर शनिवार, 21 सितंबर को डेलावेयर के विलमिंगटन में क्वाड नेताओं के चौथे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेंगे। राष्ट्रपति ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज, भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं।''

उन्होंने कहा, ''राष्ट्रपति बाइडन पहली बार विलमिंगटन में विदेशी नेताओं की मेजबानी करेंगे – यह क्वाड नेताओं में से प्रत्येक के साथ उनके गहरे व्यक्तिगत संबंधों और क्वाड के हमारे सभी देशों के लिए महत्व को दर्शाता है।'' उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में क्वाड विदेश मंत्रियों की आठ बार मुलाकात हुई है और क्वाड देशों की सरकारों ने सभी स्तरों पर मुलाकात और समन्वय करना जारी रखा है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति