सरल संयोजन पोर्टल पर नाम परिवर्तन करना हुआ आसान

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने पोर्टल पर अब उपभोक्ताओं के नाम में परिवर्तन करना बेहद आसान कर दिया है। यह कार्य सरल संयोजन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन किया जा रहा है। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने कहा है कि जिन उपभोक्ताओं को अपने मीटर से संबंधित नाम में परिवर्तन करना है वह कंपनी के वेबसाइट portal.mpcz.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें कंपनी के पोर्टल पर LT New Connection (saral sanyojan portal) के अंतर्गत Other useful link लिंक में Apply for other service (saral sanyojan) में Name Change के रूप में नाम बदलने की सुविधा उपलब्ध है। उपभोक्ताओं को इसमें अपना आईवीआरएस नंबर डालना होगा। इससे वर्तमान कनेक्शन धारी संबंधित विवरण उसमें आ जाएगा। इसके बाद जिस नाम से कनेक्शन किया जाना है वह नाम तथा उससे संबंधित समग्र आईडी अथवा पैन कार्ड की प्रविष्टि की जानी है। इसके बाद समग्र पोर्टल से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे प्रविष्ट करने के बाद आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ जाएगी।

इसके बाद उपभोक्ता को अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इनमें स्वयं का फोटो, पहचान पत्र, स्वामित्व प्रमाण, जाति प्रमाण पत्र यदि लागू हो, बीपीएल कार्ड यदि लागू हो, को अपलोड किया जाना है। घरेलू उपभोक्ता एवं सिंगल फेज गैर घरेलू उपभोक्ताओं को घोषणा पत्र देना होगा जबकि बाकी उपभोक्ताओं से उपरोक्त दस्तावेजों के अलावा एग्रीमेंट की शर्तों को नवीन मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से स्वीकार किया जाएगा। इसके पश्चात उपभोक्ता द्वारा 170 रूपये के डिमांड नोट का भुगतान किया जाना है। ऑनलाइन आवेदन देने के पश्चात उपभोक्ता आवेदन क्रमांक अथवा मोबाइल नंबर से आवेदन की स्थिति का पता लगा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 1912 अथवा उपाय एप तथा कंपनी के चैटबॉट 0755 2551222 पर भी जानकारी हासिल की जा सकती है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति