गाजियाबाद के लोनी में जूस की दुकान पर मानव मूत्र मिलाकर जूस बेचने का आरोप

गाजियाबाद
 गाजियाबाद (Ghaziabad) के लोनी बॉर्डर इलाके (Loni border area) में शुक्रवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जब कुछ ग्राहकों ने एक जूस दुकानदार (juice shopkeeper) को जूस में यूरिन (पेशाब) मिलाकर देते हुए पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने आरोपी दुकानदार की पिटाई (Shopkeeper beaten) कर दी और फिर उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जांच के दौरान आरोपी की दुकान से एक केन भी बरामद हुई, जिसमें मानव मूत्र भरकर रखा गया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है।

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में बने खुशी जूस कॉर्नर के मालिक आमिर खान अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों को जूस में पेशाब मिलाकर पिला रहा था. जूस में पेशाब मिलाने की खबर जैसे ही लोगों को मिली पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने जूस में मूत्र मिलाकर पिलाने की जानकारी पुलिस को दी. जैसे ही पुलिस को इस मामले की शिकायत मिली तो पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को आरोपी की दुकाने से एक प्लास्टिक की केन में भरे 1 लीटर पेशाब भी मिला है.

वह जूस में मानव पेशाब मिलाकर बेच रहे थे। पता चलने पर स्थानीय लोगों ने दुकानदार की जमकर पिटाई की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें भीड़ से बचाया। इस दौरान दुकान की जांच की गई तो एक केन में मानव मूत्र बरामद हुआ। इसे लेकर जब पूछताछ की गई तो जूस विक्रेता कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। मामले में नाबालिग समेत दो लोगों को पुलिस पकड़कर थाने लाई है। रिपोर्ट दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।

गाजियाबाद के लोनी इलाके में इंद्रापुरी कॉलोनी का मामला बताया जा रहा है। यहां शुक्रवार की शाम कुछ लोगों ने एक दुकान पर पेशाब मिलाकर जूस बेचने का आरोप लगाया। इसके बाद वहां मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने कथित तौर पर दुकानदार की पिटाई भी की। इस बीच किसी ने इसी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दुकानदारों को भीड़ से बचाया और उनसे पूछताछ की। पुलिस ने मौके पर तलाशी ली तो एक केन में एक लीटर मानव मूत्र बरामद किया गया। इस बारे में दुकानदार भी कुछ स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।

घटना को लेकर अंकुर विहार के सहायक पुलिस आयुक्त भाष्कर वर्मा ने कहा कि जनता के द्वारा सूचना दी गई कि जूस विक्रेता द्वारा मानव मूत्र मिलाया जाता है। तत्काल मौके पर छानबीन की गई तो एक केन से एक लीटर मानव मूत्र प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि दुकानदारों ने इस मामले में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मामले में पूछताछ की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

लोनी बॉर्डर क्षेत्र की इंदिरापुरी कॉलोनी में दुकानदार पर जूस में यूरिन मिलाकर बेचने का आरोप लगा है। शोर मचने पर लोगों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को भी मौके से पकड़ा है। दुकान से पुलिस को कैन में एक लीटर यूरिन भी मिला है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम को कुछ लोगों ने इंदिरापुरी कॉलोनी स्थित जूस की दुकान में काम करने वाले युवक को बोतल में यूरिन लाते देखा। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया कि यूरिन मिलाकर जूस बेचा जा रहा है। आक्रोशित कुछ लोगों ने दुकानदार की पिटाई शुरू कर दी।

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। साथ ही, दुकानदार आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया। वहां काम करने वाले एक नाबालिग को पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है। एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि दुकानदार से पूछताछ में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जूस की दुकान से एक लीटर की केन में यूरिन मिला है। केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति