अस्पताल के टॉयलेट में खुफिया कैमरे, पुलिस ने छापेमारी की और मौके कैमरा और कई पेन ड्राइव जब्त किए

सीकर

सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में एक प्राइवेट फिजियोथेरेपी सेंटर के टॉयलेट में खुफिया कैमरे लगे होने का मामला सामने आया है. इस मामले की सूचना के बाद लक्ष्मणगढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और निजी अस्पताल में जांच पड़ताल की. इस दौरान पुलिस टीम ने एक कैमरा और चार-पांच पेन ड्राइव व अन्य उपकरण जब्त किए. अफसरों का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है,

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मणगढ़ पुलिस उपाधीक्षक दिलीप मीणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर ने टॉयलेट में कैमरे लगा रखे हैं और वह महिलाओं के वीडियो बना रहा है. इस सूचना के बाद पुलिस ने मामले की पुष्टि की और फिर छापेमारी के लिए टीम का गठन किया गया.

पुलिस टीम ने अस्पताल में रेड की तो अफरा-तफरी मच गई. इस दौरान पुलिस टीम ने फिजियोथैरेपिस्ट (physiotherapist) के केंद्र पर कार्रवाई करते हुए टॉयलेट से कैमरा और बैग से चार-पांच पेन ड्राइव व अन्य उपकरण जब्त किए हैं. इसी के साथ पेन ड्राइव में कुछ वीडियो भी हैं, जिनकी जांच की जाएगी.

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि फिलहाल स्टाफ बयान देने से मना कर रहा है, लेकिन मामला दर्ज होने के बाद स्टाफ से भी पूछताछ की जाएगी. रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति