अमेरिका ने स्लोवाकिया को हराकर जर्मनी, स्पेन और ऑस्ट्रेलिया के साथ डेविस कप फाइनल्स के अंतिम आठ में जगह बनाई

शुहाई
अमेरिका ने स्लोवाकिया को 3-0 से हराकर जर्मनी, स्पेन और ऑस्ट्रेलिया के साथ डेविस कप फाइनल्स के अंतिम आठ में जगह बनाई। स्पेन ने फ्रांस को हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया। उसके स्टार खिलाड़ी और चार बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन कार्लोस अल्कराज ने उगो हम्बर्ट को 6-3, 6-3 से हराया। इससे पहले अनुभवी रॉबर्टो बॉतिस्ता अगुट ने आर्थर फिल्स के खिलाफ पहला एकल 2-6, 7-5, 6-3 से जीता। स्पेन की जीत से ऑस्ट्रेलिया भी ग्रुप बी से आगे बढ़ने में सफल रहा।

अमेरिका को स्लोवाकिया को हराने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। मैकेंज़ी मैकडोनाल्ड ने लुकास क्लेन को 6-4, 6-3 से जबकि डेविस कप में पदार्पण करने वाले ब्रैंडन नकाशिमा ने जोज़ेफ़ कोवालिच को 6-3, 6-3 से पराजित किया।

अमेरिका ने युगल में भी जीत हासिल की। पिछले महीने पेरिस ओलंपिक में पुरुष युगल फाइनल में हारने वाले ऑस्टिन क्राजिस्क और राजीव राम ने क्लेन और नॉर्बर्ट गोम्बोस को 6-7 (4), 7-6 (4), 10-1 से हराया। अमेरिका की जीत से जर्मनी भी अंतिम आठ में पहुंच गया। इटली ने बोलोग्ना में बेल्जियम को 2-1 से हराकर अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। अर्जेंटीना ने ब्रिटेन को 2-1 से हराया। ब्रिटेन को अपने दोनों एकल मैच में हार का सामना करना पड़ा और इस तरह से वह क्वालीफाई करने से चूक गया।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति