बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया के एक्टिव होने से मध्यप्रदेश में 16-17 सितंबर से फिर बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होगा

भोपाल

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया के सक्रिय होने से पूर्व मध्य प्रदेश में 16 से 17 सितंबर में फिर बारिश का स्ट्रांग सिस्टम सक्रिय हुआ है। जिसमें पहले प्रदेश में 2 दिन तेज बारिश का दौर थमा रहेगा। मानसून की ओवरऑल नजर डालें तो ग्वालियर ,भोपाल सहित 35 जिलों में बारिश का कोटा पूर्ण हो चुका है। यहां 100 से 195 प्रतिशत तक वर्षा हो चुकी है एमपी में अब तक औसत 40.4 इंच बारिश हुई है

श्योपुर बारिश के मामले में सबसे आगे है यहां सामान्य की दोगुनी यानी 195 प्रतिशत वर्षा हुई है यदि सबसे अधिक पानी बरसने वाले जिले की बात करें तो मंडला पहले नंबर पर है यहां अब तक 55.6 इंच वर्षा हुई है प्रदेश के चार जिले शाहजहांपुर, सीहोर ,छतरपुर और शहडोल ऐसे हैं जहां 96 से 100% तक वर्षा हुई. यह सामान्य बारिश के दायरे में आती हैं हालांकि बारिश की एक दो झड़ी लगते ही यहां भी 100% से अधिक बारिश हो जाएगी

बारिश के मामले में प्रदेश में रीवा अभी सबसे पीछे चल रहा है यहां सामान्य की 61.47 प्रतिशत यानी 24 इंच बारिश हुई है हालांकि 16 – 17 सितंबर से जो सिस्टम एक्टिव है। मौसम पूर्वानुमान की माने तो 2 से 3 दिन के बाद पूर्वी क्षेत्र में तेज बारिश होने की संभावना है ऐसे में जो जिले पीछे चल रहे हैं वह भी आगे निकल सकते हैं।

आज धूप-छांव, हल्की बारिश वाला मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को मंदसौर, नीमच ,भोपाल ,आगर मालवा ,उज्जैन ,रतलाम ,अशोक नगर ,राजगढ़ ,बैतूल, बुरहानपुर में तेज धूप निकलेगी जबकि इंदौर ग्वालियर ,जबलपुर सहित अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज चमक की स्थिति हो सकती है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

तेज धूप खिलेगी

भोपाल, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, उज्जैन, राजगढ़, अशोकनगर, बुरहानपुर, बैतूल में तेज धूप खिलेगी।

हल्की बारिश, गरज-चमक

ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति रह सकती है।

यहां जाने एमपी का मौसम
इन 35 जिलों में 100-195% बारिश

भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, सागर, दमोह, टीकमगढ़, निवाड़ी, देवास, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली और अनूपपुर जिले। श्योपुर में सबसे ज्यादा 195% तक बारिश हो चुकी है।

इन 4 जिलों में 96-100% के बीच बारिश

सीहोर, छतरपुर, शाजापुर, शहडोल में 96 से 100% तक पानी गिरा है। यह कैटेगिरी सामान्य बारिश के दायरे में आती है। यानी, इन जिलों में भी सामान्य बारिश हो चुकी है।

इन जिलों में गिरा 80-95% तक पानी

इंदौर, धार, जबलपुर, बालाघाट, पन्ना, उज्जैन, सतना, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल और उमरिया जिले।

61-79% तक बारिश वाले जिले

रीवा, सतना जिले। रीवा में सबसे कम 61.47 प्रतिशत बारिश हुई है। वहीं, सतना में 77% पानी गिरा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति