सागर : त्योहारों पर पुलिस फोर्स की तैनाती के अतिरिक्त, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी

सागर

आगामी त्योहार अनंत चतुर्दशी और ईद मिलादुन्नबी को लेकर सागर पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है। जनता का विश्वास कानून व्यवस्था पर कायम रहे इसके लिए सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। त्योहारों पर पुलिस फोर्स की तैनाती के अतिरिक्त, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों की मदद से निगरानी की जाएगी। पुलिस की तकनीकी टीम तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर रखेगी।

पुलिस अधीक्षक सागर विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन में सागर पुलिस आगामी त्योहार, अनंत चतुर्दशी और ईद मिलादुन्नबी को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है। शहरवासियों में सुरक्षा और शांति का भाव सुदृढ़ करने और पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था का संदेश देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शुक्रवार की शाम पुलिस फोर्स द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

यह फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से प्रारंभ होकर पूरे शहर में निकाला गया। फ्लैग मार्च में उप पुलिस अधीक्षक यातायात, शहर के थानों के थाना प्रभारी, थानों और पुलिस लाइन का बल शामिल हुआ। पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न पंडाल आयोजकों से समन्वय और शांति समितियों की बैठक लेकर कार्य योजना भी तैयार कर ली गई है। इन त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस के फिक्स पिकेट्स लगाए जाएंगे। पुलिस के मोबाइल व्हीकल और बाइक पार्टी द्वारा सतत पेट्रोलिंग की जाएगी। इसके अतिरिक्त, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन कैमरों की मदद से सम्पूर्ण क्षेत्र की निगरानी की जाएगी। पुलिस की टीम विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी नजर रखेगी। यदि कोई आपत्तिजनक पोस्ट की जाती है, तो सागर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति