राजस्थान-बूंदी में सात साल की मासूम से मकान मालिक के बेटे ने किया दुष्कर्म

बूंदी.

कोतवाली थाना क्षेत्र में बायपास रोड स्थित एक मकान में किराए से रह रहे परिवार की 7 वर्षीय बालिका के साथ मकान मालिक के बेटे द्वारा दुष्कर्म किए जाने के बाद बच्ची के माता-पिता ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गुरुवार को मकान मालिक का बेटा घर में उनकी 7 साल की बच्ची को अकेला पाकर उसे बहला-फुसलाकर पास में सूनसान जगह पर ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची जब रोती हुई घर आई तो उससे रोने का कारण पूछा लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। बाद में उसे विश्वास में लेकर प्यार दुलार कर जानकारी हासिल की तो इस घिनौनी हरकत का पता चला। इस संबंध में बच्ची के माता-पिता ने बाल कल्याण समिति अध्यक्ष सीमा पोद्दार से संपर्क किया तो उन्होंने महिला थाने जाकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी। महिला थाना अधिकारी आश्मीन बानो ने बताया कि बालिका के माता-पिता के रिपोर्ट पर कार्रवाई की जा रही है। बालिका का मेडिकल मुआयना कराया जाएगा। इस पूरे मामले में महिला थाने अधिकारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है, जो आरोपी को पकड़ने के लिए अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही है। एएसपी उमा शर्मा ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता के प्राइवेट पार्ट से अधिक ब्लडिंग होने के चलते उसे जिला अस्पताल भी ले जाया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।ला अस्पताल भी ले जाया गया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति