मंत्री श्रीमती उयके ने 148 वी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान प्रारंभ किया

मंडला
दिया स्वच्छता का संदेश प्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उयके ने कहा कि यशस्वी प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा  “स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’  अभियान मनाया जा रहा है। स्वच्छता ही सेवा अभियान प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन 17 सितंबर के अवसर पर 14 सितंबर से महात्मा गांधी जी के जन्मदिन 2 अक्टूबर तक मनाया जायेगा। मंत्री श्रीमती संपतिया उयके ने शनिवार को 148 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल मंडला में स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारम्भ किया।

उन्होंने सभी नागरिकों को स्वास्थ्य व निरोग रहने के लिए अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाने की अपील की। हमेशा अपने आस पास के वातावरण को साफ व स्वच्छ रखने को कहा। उन्होंने जिले की महिलाओं और केंद्रीय पुलिस बल के साथ में मिलकर साफ सफाई की। झाड़ू लगाकर कूड़ा कचरा अलग किया। मंत्री श्रीमती संपतिया उयके ने इसके बाद जिले वासियों को ढोल ग्यारस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर नगर पालिका मंडला अध्यक्ष विनोद क्छवाहा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री सुशशि पटेल, जिला भाजपा मंत्री श्रीमती अनिता तिवारी,कमांडेड विक्रांत सारंग, द्वितीय कमान अधिकारी अमित मिश्रा, सहायक कमांडेड राम राजेश, एस एम डी एन पटेल सहित सीआरपीएफ के जवान मौजूद थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति