छत्तीसगढ़-राजनांदगांव में तीन करोड़ की ठगी का आरोपी केरल से पकड़ा

राजनांदगांव.

राजनांदगांव शहर के बसंतपुर थाने अंतर्गत शेयर ट्रेडिंग के नाम पर तीन करोड़ 40 लाख 95000 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने ठगी के मामले में एक अंतरराष्ट्रीय ठग को केरल से गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों द्वारा 60 लाख रुपये को डेबिट कार्ड की मदद से दुबई में निकाला गया।

आरोपी से एक मोबाइल और दो क्रेडिट कार्ड जब्त किए गए हैं। पुलिस ने प्रेसावर्ता कर मामले का खुलासा किया है। शेयर मार्केट में पैसा डबल करने को लेकर आरोपियों के द्वारा ठगी की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों ने ठगी की रकम को अलग-अलग आठ खातों में लिया। उसके बाद आरोपियों ने उस पैसे को दर्जनों अलग-अलग खातों में आरटीजीएस और एनईएफटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दिया। आरोपियों ने 60 लाख रुपये को डेबिट कार्ड की मदद से दुबई में विड्रॉल किया। बसंतपुर पुलिस और साइबर की टीम ने एक अंतरराष्ट्रीय ठग को केरल से गिरफ्तार किया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रार्थी से आरोपियों द्वारा शेयर मार्केट के नाम पर पूरी ठगी की गई। व्हाट्सएप ऐप के चैटिंग के माध्यम से पीड़ित को लिंक शेयर किया गया और ठगी की गई। साइबर ठगी के मामले में पुलिस लोगों को जागरूक करती है। उसके बाद भी साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिसमें प्रार्थी ठगी का शिकार हो जाते हैं। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति