ग्वालियर में 6 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला

ग्वालियर
 एक लंबे अरसे बाद ग्वालियर में आगामी 6 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 का अंतरराष्ट्रीय मुकाबला देखने को मिलेगा। यह मुकाबला ग्वालियर के नवनिर्मित शंकरपुर स्टेडियम में खेला जाएगा। सर्व सुविधाओं युक्त नवनिर्मित शंकरपुर स्टेडियम में यह पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा और लगभग ग्वालियर में 14 साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच देखने को मिलेगा। जिसके लिए टिकट बुकिंग की तिथि आ चुकी है।

17 सितंबर से बुक करें टिकट

बताया जा रहा है कि ग्वालियर में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय टी20 मैच के लिए छात्रों व दिव्यांगों को 17 सितंबर से टिकट बुकिंग शुरू हो जाएंगी। पहले चरण में दिव्यांग और विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन टिकट की बुकिंग शुरू होगी। इसके बाद भुगतान करने पर टिकट कोरियर से घर के पते पर पहुंचा दिए जाएंगे। बताया जा रहा है कि पहले चरण में दिव्यांग और विद्यार्थियों के लिए ईस्ट गैलरी में 929 रुपए तो वहीं, दिव्यांगों के लिए उत्तर पूर्व गैलरी के लिए सिर्फ ₹300 में टिकट उपलब्ध होगा जो कि ऑनलाइन बुक किया जाएगा।

19 सितंबर तक होगी पहले चरण की बुकिंग

17 सितंबर की सुबह 11:00 से 19 सितंबर की सुबह 11:00 तक मोबाइल एप्लीकेशन (इन्साइडर.इन) पर टिकट की बुकिंग की जाएगी। टिकट बुकिंग की सूचना एमपीसीए द्वारा 16 सितंबर से ही प्रदर्शित होना शुरू हो जाएगी। एमपीसीए से जारी सूचना के अनुसार एक छात्र सिर्फ एक ही टिकट खरीद सकता है। इसके लिए उसे स्कूल कॉलेज का आईडी कार्ड, रिपोर्ट कार्ड या वर्ष 2024-25 का मध्यवर्ती परीक्षा परिणाम अपलोड करना होगा। वहीं, दिव्यांगों को मोबाइल ऐप पर प्रमाण पत्र अपलोड करना होगा।

ऐसे मिलेगी टिकट

दस्तावेजों के वेरिफिकेशन के बाद ईमेल लिंक भेजेगा, जिस पर क्लिक करने पर भुगतान करना होगा। सफल भुगतान के बाद ईमेल पर टिकट कंफर्म होने की सूचना मिलेगी और फिर कुरियर के जरिए टिकट घर भेज दिया जाएगा। बड़ी बात यह है कि व्हील चेयर वाले दिव्यांगों के साथ आने जाने वाले व्यक्तियों को एंट्री फ्री दी जाएगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति