एम.पी. ट्रांसको की वेबसाईट में पेंशनर्स के लिये डिजिटल लाईफ सर्टिफिकेट सुविधा प्रारंभ

भोपाल
एम.पी. ट्रांसको (मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) ने अपने वित्तीय प्रक्रियाओं में वर्तमान पेंशनरों और उनके आश्रितों के लिये ऑनलाईन सुविधाओं को आगे बढाते हुये अपनी अधिकृत वेबसाईट में कुछ नए फीचर्स डाले हैं। पेंशनर्स के लिये एम.पी. ट्रांसको में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) सेवा प्रारंभ की गई है। एम.पी. ट्रांसको के पेंशनर्स अब विश्व के किसी भी कोने से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

एम.पी. ट्रांसको के मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री चेतन जायसवाल ने बताया कि लाइफ सर्टिफिकेट के लिये पेंशनर्स या उनके आश्रितों को एम.पी. ट्रांसको के किसी भी कार्यालय में आने की अनिवार्यता को पहले ही शिथिल कर दिया गया था। डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) सुविधा अब वेबसाईट पर भी उपलब्ध है। वेबसाईट के माध्यम से पेंशनर्स अपना पेंशन स्टेटस भी देख सकते हैं। वेबसाईट में अब पेंशनर्स की वर्तमान लाईफ सर्टिफिकेट की वैद्यता भी उपलब्ध है। जिससे वे समय पर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण पत्र) की प्रक्रिया कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पेंशनर्स के लिये एम.पी. ट्रांसको की वेबसाईट पर अलग से बने टैब से ऑनलाइन पेंशन स्लिप निकालने की व्यवस्था उपलब्ध करा दी गई है। पेंशनर्स अपना आयकर फार्म-16 भी वेबसाईट से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। वर्तमान में यूनियन बैंक में एम.पी. ट्रांसको के सेवानिवृत्त कार्मिकों की पेंशन एवं फैमली पेंशन जमा होती है। फिलहाल एम.पी. ट्रांसको के 4285 पेंशनर्स के लिये यूनियन बैंक से यह सुविधा लिंक की गई है। भविष्य में इसे अन्य बैंको के साथ भी जोड़ा जायेगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति