विजयपुर क्षेत्र में 5 सड़कों का किया भूमि-पूजन, क्षेत्र के विकास के लिये सदैव तत्पर रहा हूँ, कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : वन मंत्री श्री रावत

भोपाल
वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रामनिवास रावत ने कहा कि मैं क्षेत्र के विकास के लिये सदैव तत्पर रहा हूँ। राज्य सरकार द्वारा विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। वन मंत्री श्री रावत ने श्योपुर जिले के विजयपुर क्षेत्र में 5 सड़कों के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि विजयपुर क्षेत्र में लगातार बुनियादी सुविधाएँ सड़क, बिजली, पानी और किसानों को सिंचाई की सुविधा में और अधिक वृद्धि के लिये निरंतर कार्य किये जा रहे हैं। वन मंत्री श्री रावत ने शनिवार को विजयपुर क्षेत्र में 10 करोड़ 87 लाख 96 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 5 सड़कों का भूमि-पूजन किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्या के निदान के लिये मैं हमेशा प्रयासरत रहूँगा।

सांसद श्री शिवमंगल सिंह तोमर ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभ दिये जाने का कार्य किया जा रहा है। सांसद श्री तोमर ने कहा कि हर गाँव को सड़क से जोड़ने के लिये कार्य किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज विजयपुर क्षेत्र की 5 गाँव की सड़कों के निर्माण के लिये नींव रखी गयी है।

इन सड़कों का किया भूमि-पूजन
वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री रावत द्वारा सड़कों का भूमि-पूजन किया गया, जिनमें गोहटा रोड से खुर्दबरा पहुँच मार्ग लागत एक करोड़ 44 लाख 83 हजार, गोहटा रोड से ग्राम अनीदा पहुँच मार्ग लागत एक करोड़ 45 लाख 93 हजार, गोहटा काठौन रोड से बातेड़ पहुँच मार्ग लागत 4 करोड़ 4 लाख 88 हजार, ग्राम गोबर रोड से गंजनपुरा पहुँच मार्ग लागत एक करोड़ 45 लाख 92 हजार और विजयपुर-बांगरोद रोड से भैंसाई रोड निर्माण कार्य लागत 2 करोड़ 48 लाख 50 हजार का भूमि-पूजन किया गया।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति