पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना दुष्कर्म के दौरान पीड़िता को हंसने पर मजबूर करता था, SIT की चार्जशीट में हुआ खुलासा

बेंगलुरु
जेडीएस के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में एसआइटी के तीसरे आरोपपत्र से पता चला है कि वह पीड़िता को अपनी पसंद का इनरवियर पहनने और इस जघन्य कृत्य को अंजाम देते समय हंसने के लिए मजबूर करता था।
मामले की जांच कर रही एसआइटी ने शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों की विशेष अदालत में 1,691 पन्नों का आरोपपत्र पेश किया और इसके साथ पीड़िता का बयान संलग्न किया। एसआइटी ने इस मामले में 120 से अधिक गवाहों से पूछताछ की है।

बंदूक की नोक पर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने बताया है कि प्रज्वल ने बंदूक की नोक पर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया, उसका वीडियो बनाया और वीडियो के स्क्रीनशाट लिए। वह इस बात पर जोर देता था कि पीड़िता को यौन उत्पीड़न के दौरान रोना नहीं चाहिए और उसे पूरे समय हंसना चाहिए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रज्वल ने 2020 से 2023 तक पीड़िता के साथ बार-बार दुष्कर्म किया। हर बार जब वह अपराध करता था, तो उसका वीडियो रिकार्ड कर लेता था।

कार्यक्रम के बाद प्रज्वल ने किया फोन
इसके बाद वह पीड़िता को धमकी देता था कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वह इसे सार्वजनिक कर देगा। मामले में गवाह एक विधायक ने एसआइटी को बताया कि वह एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था, जिसमें प्रज्वल और पीड़िता दोनों ने भाग लिया था। कार्यक्रम के बाद प्रज्वल ने बार-बार उसे फोन किया और गेस्ट हाउस में आने के लिए मजबूर किया।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति