लोकायुक्त की टीम ने उमरबन जनपद पंचायत सीईओ काशीराम कानुडे 25 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

उमरबन
लोकायुक्त की टीम ने शनिवार दोपहर करीब 12:30 यहां जनपद पंचायत उमरबन के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) काशीराम कानुडे को 25000 रु की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। अधिकारी ने अपने शासकीय आवास पर रिश्वत ली।

टीम ने कानुडे को लोअर व टीशर्ट में ही पकड़ा और उसी हालत में जनपद पंचायत कार्यालय लाई। जहां लोकायुक्त औपचारिक कार्रवाई की। उपसरपंच की शिकायत पर जांच में सरपंच का बचाव करने के बदले में अधिकारी ने 50 हजार रु की मांग की थी।
मामला उमरबन ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत लुन्हेरा बुजुर्ग का है। आवेदक सरपंच के पुत्र गौरव वास्केल ने बताया कि उसकी माता फुला बाई वास्केल ग्राम पंचायत लुन्हेरा बुजुर्ग की सरपंच हैं।

सरपंच व सचिव द्वारा ग्राम पंचायत लुन्हेरा बुजुर्ग में शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत निर्माण कार्य करवाए गए थे। उप सरपंच द्वारा इन कार्य की शिकायत करते हुए जांच के लिए आवेदन सीईओ जनपद पंचायत उमरबन दिया था। सीईओ ने जांच में बचाव करने के लिए 50,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।

लोकायुक्त डीएसपी दिनेशचंद्र पटेल ने बताया कि विभाग को शिकायत करने के बाद ट्रेप की कार्रवाई की तैयारी की गई थी। इसी के तहत शनिवार को कार्रवाई करते हुए उसे 25 हजार रु की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। उमरबन सीईओ के खिलाफ की गई कार्रवाई की जानकारी जिला प्रशासन दी गई है।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति