नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म मामले में FIR दर्ज कराने पर सवर्णों द्वारा हो रहा बहिष्कार पर कर्नाटक के गृह मंत्री ने लिया एक्शन

बेंगलुरु
कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने यादगीर जिले में एक उच्च जाति के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने पर दलितों का बहिष्कार किए जाने के मामले पर अधिकारियों से एक रिपोर्ट मांगी है। शनिवार को बेंगलुरु में पत्रकारों से एचएम परमेश्वर ने कहा, "मैंने अधिकारियों से एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। यह 500 की आबादी वाला एक गांव है और अधिकांश लोग अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। जानकारी मिली कि दलित युवती के साथ एक उच्च जाति के युवक ने दुष्कर्म किया। इस घटना की शिकायत दर्ज कराई गई तो गांव के लोगों ने दलितों का बहिष्कार कर दिया। उनलोगों ने शिकायत दर्ज कराने को ही गलत बता रहे थे।"

दुकान दलित बच्चों को पेन-नोटबुक तक नहीं दे रहे: गृहमंत्री
उन्होंने कहा, "स्कूली बच्चों को नोटबुक, पेन नहीं मिल रहे हैं और गांव में दलितों को पानी लाने से भी रोका जा रहा है। मैंने अधिकारियों को तुरंत वहां जाने और कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। यदि आवश्यक हो तो शिकायत दर्ज करें। गृह मंत्री ने कहा, "जांच फिलहाल शुरुआती स्तर पर है और मैंने वरिष्ठ अधिकारियों से आगे की रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है।"

शिकायत दर्ज कराने पर ऊंची जाति का समुदाय नाराज हुआ
बता दें, शुक्रवार को सामने आई एक चौंकाने वाली घटना में यादगीर जिले में एक नाबालिग दलित लड़की के साथ बलात्कार की रिपोर्ट करने पर कर्नाटक के एक गांव में एक दलित परिवार का बहिष्कार किया गया। पीड़िता के परिवार द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद ऊंची जाति का समुदाय नाराज हो गया। जानकारी के मुताबिक ऊंची जाति के युवक ने हुनसगी तालुक के पास एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था। इस कारण 15 वर्षीय पीड़िता गर्भवती हो गई थी।

  • admin

    Related Posts

    हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

    नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

    हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

    नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति