राजस्थान-बूंदी में अज्ञात वाहन की टक्कर से कार सवार छह लोगों की मौत और कई घायल

बूंदी.

बूंदी में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार घटना सुबह साढ़े चार बजे के आसपास हुई है। इस घटना में जिनकी मौत हुई है उनकी शिनाख्त की जा रही है, जबकि जो तीन लोग घायल हुए हैं, वो मध्यप्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस फिलहाल उस अज्ञात वाहन की तलाश में है, जिसने इको गाड़ी को टक्कर मारी है। हाइवे पर लगे कैमरों और टोल प्लाजा पर लगे कैमरों की भी जांच की जा रही है।

घटना को लेकर बूंदी की ASP उमा शर्मा ने बताया कि पुलिस को इस घटना की जानकारी करीब साढ़े चार बजे मिली। मौके पर पहुंचने के बाद हमने इस हादसे में घायल लोगों को पास के अस्पताल पहुंचाया। इस घटना में अभी तक 6 लोगों की मौत की खबर है जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल है। जिन लोगों की मौत हुई है उनकी शिनाख्त की जा रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश के देवास से खाटू श्याम जी दर्शन करने जा रहे इको कार सवार में सभी अलग-अलग इलाके के लोग शामिल थे। जिसमें प्रदीप पुत्र मांगी लाल जाति नायक, मनोज नायक, अनिकेत नायक सवार थे जो घायल हुए है। वहीं महेश नायक, राजेश नायक, मदन नायक, राजेश नायक, पूनम नायक और एक अज्ञात की मौत हुई है। सभी इको सवार लोग पुरुष थे, जो 20 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार फोरलेन पर इको कार में सवार लोगों को टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन बजरी का डंपर बताया जा रहा है।

आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि बजरी से भरा डंपर गलत साइड से टक्कर मारकर भाग गया। ट्रक टोंक की तरफ से आ रहा था और कोटा की तरफ से होते हुए गया। पुलिस ने फोरलेन पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे जयपुर पर बूंदी में टोंक जिले की तरफ से अवैध बजरी के डंपर आ रहे हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति