राजस्थान-अजमेर में दो बुजुर्ग बहनों के अपहरणकर्ताओं को पांच घंटे में किया गिरफ्तार

अजमेर.

राजस्थान के अजमेर जिले में आज सुबह प्रॉपर्टी को लेकर दो बुजुर्ग महिलाओं के अपहरण के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसके बाद आमजन पुलिस की जमकर सराहना कर रहा है। अजमेर में बेशकीमती जमीन को जाली दस्तावेज बनाकर कब्जाने की नीयत से दो बुजुर्ग महिलाओं के अपहरण के मामले में अजमेर पुलिस ने जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर मात्र 5 घंटे में सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी सिटी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आरोपियों के साथ अपहरण के दौरान काम में ली गई ब्लैक स्कॉर्पियो कर भी जब्त कर लिया। इस मामले में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। वासुदेव देवनानी पीड़ित परिवार के निवास स्थान पहुंचे थे, जहां उन्होंने पीड़ित महिलाओं की कुशलक्षेम भी पूछी थी।

देवनानी हुए सक्रिय पूरे मामले की करी मॉनिटरिंग
अजमेर बजरंग रोड स्थित एक घर से दो महिलाओं के अपहरण मामले में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने संज्ञान लेते हुए शनिवार शाम पीड़ित महिलाओं के आवास पर पहुंच और पूरे घटना की जानकारी ली। साथ ही पुलिस अधिकारियों को मामले में सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इससे पहले सुबह घटना की जानकारी मिलते ही देवनानी ने पूरे घटनाक्रम पर सक्रिय रूप से मॉनिटरिंग की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को तुरंत एक्शन के निर्देश दिए। इस पर पुलिस ने स्पेशल टीम गठित कर कार्रवाई की और महिलाओं को अपहर्ताओं से मुक्त कराया।

पुलिस की तत्परता आई काम
अजमेर जिले में दो महिलाओं के अपहरण के मामले में एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई के निर्देश पर जिला पुलिस की त्वरित कार्रवाई की, जिसकी आमजन जमकर सराहना कर रहा है। अजमेर शहरवासी पुलिस की कार्य प्रणाली की प्रशंसा भी करते नजर आ रहे हैं। एडिशनल एसपी सिटी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आज सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को दो महिलाओं के अपहरण की जैसे ही सूचना मिली जिसके बाद क्रिश्चनगंज गंज थाना पुलिस, सिविल लाइंस थाना पुलिस और गेगल थाना पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी कर दी। त्वरित कार्रवाई और सामंजस्य से पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर महिलाओं को सुरक्षित बचा लिया।

बिना समय गंवाए पुलिस ने की नाकाबंदी
एडिशनल एसपी सिटी दुर्ग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आज सुबह घर से 2 बुजुर्ग महिलाओं के अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस टीमों ने संभावित रास्तों पर नाकाबंदी शुरू कर दी और पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी। पुलिस ने कुशल टीम वर्क का प्रदर्शन करते हुए अपहरणकर्ताओं की गाड़ी का पता लगाया और ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो से दो अपहरणकर्ता अल्लाहरखा बिल्डिंग स्टेशन रोड निवासी मोहम्मद आदिल शेख पुत्र शेख अब्दुल रउफ, पंचशील ए ब्लॉक निवासी रोहित यादव पुत्र महेश चंद्र, अंदर कोट निवासी मोइनुद्दीन खान पुत्र रोशसन अली व वजीराबाद उतरी दिल्ली निवासी होशियार सिंह उर्फ मुकेश पुत्र तारपाचंद को गिरफ्तार किया है । वही पीड़ित महिला कुमकुम जैन और रमारानी जैन को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बचाया।

पुलिस की कार्य प्रणाली की करी सराहना
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इस सफल ऑपरेशन के लिए पुलिस टीमों की सराहना की और कहा कि पुलिस की सतर्कता और टीम वर्क के कारण अपहरणकर्ताओं को जल्द ही पकड़ लिया गया। मामले की जांच भी की जा रही है और गिरफ्तार बदमाशों से अन्य अपराधों में भी संलिप्तता की जानकारी जुटाई जा रही है। इस प्रकार अजमेर पुलिस ने एक और बार यह साबित कर दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है। पुलिस के इस कार्य की आमजन जमकर सराहना कर रहा है। वहीं कार्रवाई में शामिल टीम की प्रशंसा करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने टीम को बधाई दी ।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति