अवधपुरी बीकानेर स्वीट्स से रीगल टाउन तक सड़क निर्माण के लिए कृष्णा गौर को दिया आवेदन

भोपाल

आज गोविंदपुरा की विधायक और राज्य मंत्री कृष्णा गौर से उनके निवास पर गोविंदपुरा क्षेत्र के अवधपुरी इलाके के रहवासी मुलाकात करने पहुंचे। रीगल टाउन, रीगल कस्तूरी, सौम्य पार्कलैंड, तुलसी विहार और अन्य सोसाइटी के रहवासी सड़क बनवाने का निवेदन करने मंत्री जी के निवास बी-6, 74 बंगले पर पहुंचे। चर्चा के दौरान रीगल टाउन मनकामनेश्वर उत्सव समिति के सक्रिय सदस्य अश्विनी त्रिपाठी ने मंत्री जी को सड़क के हालत की वस्तुस्थिति से अवगत कराया। निवेदन को मजबूती देने के लिए स्थानीय पार्षद शक्ति राव ने अपना पूर्ण सहयोग दिया।

 कॉलोनीवासी बीकानेर मिष्ठान भंडार, अवधपुरी से लेकर एक्सिस बैंक, रीगल सिविक सेंटर होते हुए रीगल टाउन गेट तक की सड़क की अत्यंत खराब स्थिति को लेकर अत्यधिक परेशान हैं। इस सड़क पर गड्ढों के कारण निवासियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम को कई बार आवेदन देने के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है और सड़क की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। इस सड़क की खराब स्थिति के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को गंभीर असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। कई नागरिकों को चोटें आई हैं और वाहनों को भी क्षति पहुंची है। गड्ढों के कारण यातायात प्रभावित हो रहा है, जिससे नागरिकों को भारी परेशानी हो रही है।

इस सड़क की मरम्मत केवल पेचवर्क के माध्यम से अस्थायी रूप से की जाती रही है, जबकि अब इसे स्थायी और दीर्घकालिक समाधान की आवश्यकता है। मामले गम्भीरता को समझते हुए कृष्णा गौर जी ने बताया कि फंड के कमी की वजह से मामला टल रहा था लेकिन उनके प्रयासों से सड़क के लिए फंड आवंटित हो गया है और जल्द ही सड़क के निर्माण का काम शुरू होगा।

इस मौके पर सोसाइटी के अध्यक्षों के साथ की गणमान्य रहवासी डी.पी. वर्मा, वकील गोपेश सिकेवाल, ऋषि कटारे, कमलेश राजपूत, गिरीश भटेले, सतीश सिंह, नीरज, संजय, धर्मेंद्र नागपाल, दिनेश, जयदीप गुप्ता अशोक वर्मा , मिथिलेश कुमार संजीव सिंह व अन्य उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति