राजस्थान-दौसा में पत्नी की बेवफाई से आहत युवक ने फांसी लगाकर दी जान

दौसा.

दौसा जिले में एक युवक ने पत्नी की बेवफाई के चलते पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के मामले में मृतक के भाई ने थाने को रिपोर्ट देखकर मृतक की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार मामला सिकंदरा थाना इलाके के रामगढ़ का है। सिकंदरा थाना अधिकारी सुणी लाल ने बताया कि बीती रात लगभग 10:30 बजे 28 वर्षीय सज्जन सिंह गुर्जर ने पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

मामला पत्नी का किसी और के साथ संबंध का बताया जा रहा है। इसी के चलते सज्जन सिंह गुर्जर और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। मृतक सज्जन सिंह के भाई ने मृतक की पत्नी पर आरोप लगाते हुए सिकंदरा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में उसने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि सज्जन सिंह गुर्जर की पत्नी के किसी गैर व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। इसके चलते मृतक सज्जन सिंह और घर के अन्य लोगों ने उसे कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इसी बात से आहत होकर सज्जन सिंह ने बीती रात लगभग 10:30 बजे अपने कमरे में बेडशीट का फंदा बनाकर पंखे से लटक गया। सिकंदरा थाना अधिकारी सुणी लाल ने बताया कि बीती रात घटना के बाद सज्जन सिंह गुर्जर को अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवा गया। घटना के बाद से परिजन महिला को घर में नहीं आने दे रहे हैं। मृतक के ससुराल वालों का इंतजार किया जा रहा है। ससुराल वालों को आने के बाद भी अंतिम संस्कार किया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति