प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने केंद्रीय जेल का किया औचक निरीक्षण, खाद्य सामग्रियों की गुणवक्ता और सुधार करने की दी हिदायत

रायपुर

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अब्दुल जाहिद कुरेशी अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री रमेश चौहान के द्वारा केंद्रीय जेल रायपुर के निरीक्षण के दौरान किचन एवं भंडार कक्ष में निरीक्षण कर खाद्य सामग्रियों की गुणवक्ता में और सुधार करने की हिदायत दी गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा जेल बंदियों को दिए जाने वाले खाने का स्वयं चख कर गुणवत्ता एवं स्वाद के बारे में और बेहतर करने की सलाह जेलर को दी गई।

निरीक्षण के दौरान जेल के कैदियों से मिलकर उनकी परेशानियों को सुने और जेल प्रशासन को कैदियों के साथ मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए बेहतर भोजन एवं स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए निर्देशित किया गया। जेल परिसर के अंदर निर्मित हॉस्पिटल में जाकर बंदी मरीज से बात कर एवं डॉक्टर को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराए जाने के लिए प्रोत्साहित किया और आवश्यकता होने पर रायपुर राजधानी में स्थित सरकारी मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में इलाज करवे जाने के लिए भी कहा गया।

इसके अलावा 21 सितंबर 2024 को होने वाले नेशनल लोक अदालत में जिनका राजीनामा योग्य मामला चल रहा है उनको राजीनामा करने हेतु भी प्रोत्साहित किया गया। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय के सभी निदेर्शों का सख्ती से पालन किया जाने एवं जेल के बंदियों को परिवार के सदस्य की तरह होना बता कर उनकी प्रति हमारी जिम्मेदारी के बारे में बता उन्हे समाज के मुख्य धारा से जोडने का प्रयास करना भी हमारी जिम्मेदारी है कहा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति