राजस्थान-भरतपुर में मासूम बच्ची को बाइक से उठा ले जाकर दो युवकों ने की हैवानियत

भरतपुर.

भरतपुर के रुदावल थाना इलाके में एक 12 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो अज्ञात युवक नाबालिग को उठा कर ले गए और उसके साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। दोनों युवक नाबालिग को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए। जैसे तैसे नाबालिग सड़क पर पहुंची। तब उसकी मां ने उसे देखा और रुदावल अस्पताल में भर्ती करवाया।

नाबालिग की मां ने रुदावल थाने में शिकायत देते हुए बताया कि उसका परिवार झोपड़ी में रहता है। बारिश के कारण उनकी झोपड़ी में पानी भर गया है। इसलिए वह अस्थाई रूप से सड़क पर रह रही हैं। आज दिन में 10 बजे महिला बच्चों के खाने की व्यवस्था के लिए घर से निकल गई। करीब 12 बजे जब वह लौटी तो उसे वहां उसकी बेटी नहीं मिली। उसने बेटी को ढूंढा तो उसकी बेटी पास ही एक हॉस्टल के सामने लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी। महिला ने नाबालिग बेटी को अस्पताल में भर्ती करवाया। नाबालिग ने बताया कि दो युवक बाइक से उसके पास आए और उसे बाइक पर बैठाकर ले गए। दोनों युवक उस हॉस्टल के पीछे झाड़ियों में ले गए और एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान दूसरा युवक रखवाली करता रहा। दुष्कर्म करने के बाद दोनों युवक बाइक से फरार हो गए। रुदावल थाना अधिकारी नरेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि महिला ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म की शिकायत दी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति