राजस्थान-सिरोही के आबूरोड में रेलवे मजदूर संघ ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम में संशोधन करवाने किया प्रदर्शन

सिरोही.

सिरोही यूनिफाइड पेंशन स्कीम में संशोधन की मांग को लेकर उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ एवं एनएफआईआर के आह्वान पर दो दिवसीय देशव्यापी प्रदर्शन के पहले दिन रेल कर्मियों द्वारा आबूरोड रेलवे स्टेशन पर आगरा फोर्ट ट्रेन के ठहराव के दौरान विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा मांग के समर्थन में नारेबाजी की गई।

गौरतलब है कि उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ एवं एनएफआईआर के आह्वान पर देशव्यापी प्रदर्शन के आह्वान के तहत आबूरोड स्टेशन पर यह आयोजन हुआ। अहमदाबाद-आगरा फोर्ट सुपरफास्ट ट्रेन के स्टेशन पर ठहराव के दौरान यह आयोजन हुआ। इसमें प्रदर्शनकारियों द्वारा यूपीएस में सेवानिवृत्ति के समय कर्मचारियों का अंशदान ब्याज सहित लौटाने, स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति होते ही पेंशन शुरू करवाने, अहर्क सेवा 25 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष करने, प्रत्येक वेतन संशोधन के समय पेंशन को संशोधित करने, ओपीएस की भांति पेंशनधारियों को 80 तथा 85, 90 एवं 95 वर्ष की आयु होने पर अतिरिक्त पेंशन का प्रावधान करने आदि संशोधन करने की मांगों को लेकर प्लेटफार्म पर रैली निकाली गई। मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन के दौरान सुधीर जोशी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार यूनिफाइड पेंशन योजना में आवश्यक संशोधन करें। संशोधित यूपीएस ही स्वीकार्य होगी। इस मामले में रेलवे कर्मचारियों एवं यूनियन द्वारा सरकार का लगातार ध्यान आकर्षित किया जा रहा है। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से रेलकर्मियों को विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा है। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष सुभाषदत्त जोशी, एतेन्द्र कुमार, विशाल सिंह राठौड़, योगवर्धन मिश्रा, सुनील शुक्ला, मुकेश मिश्रा, रूपाराम देवासी, असद उल्लाह, गौरव गौड़, हर्षद कुमार, बालमुकुंद एवं गोविंद ओझा आदि मौजूद रहे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति