प्रदेश में पांच साल बाद पुलिस सब-इंस्पेक्टर की भर्ती, दौड़-कूद से अधिक लिखित परीक्षा के रहेंगे अंक

भोपाल
प्रदेश में पुलिस उप निरीक्षकों के लगभग 500 पदों के लिए भर्ती में दौड़-कूद आदि (शारीरिक दक्षता परीक्षा) से अधिक अंक लिखित परीक्षा के रहेंगे। लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और साक्षात्कार के अंकों को जोड़कर प्रावीण्य सूची बनाई जाएगी। कुल अंकों में से 10 से साढ़े 12 प्रतिशत तक साक्षात्कार के लिए रखने की तैयारी है। शारीरिक दक्षता परीक्षा के 30 से 40 प्रतिशत अंक होंगे।

गृह विभाग से अधिसूचना का इंतजार
भर्ती के लिए पुलिस मुख्यालय ने शासन को दोबारा प्रस्ताव भेज दया है। इसी वर्ष इसके पहले भी शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, पर शासन ने कुछ स्पष्टीकरण मांगे थे। इसके बाद इसी माह संशोधित प्रस्ताव भेजा गया है। गृह विभाग से अधिसूचना जारी होने के बाद कर्मचारी चयन मंडल से भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया में 5-6 माह लगेगा समय
हालांकि, अधिसूचना जारी होने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया में पांच से छह माह लगना तय है। नवंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की आशा है। ऐसे में अगले वर्ष जून तक ही नए उपनिरीक्षक मिल पाएंगे। सरकार की अधिसूचना में परीक्षा के प्रविधान के अतिरिक्त अन्य भर्ती नियमों का भी उल्लेख रहेगा। आयु सीमा, ऊंचाई, वजन और आरक्षण आदि के नियम शामिल होंगे।

पांच वर्ष बाद पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती
लगभग पांच वर्ष बाद पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती होने जा रही है। इन पदों के लिए लगभग डेढ़ लाख आवेदन आने की उम्मीद है। बता दें कि अभी जिला पुलिस बल और रेडियाे मिलाकर लगभग 7300 पुलिस आरक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी चल रही है। इसमें 50 प्रतिशत अंक लिखित परीक्षा और 50 प्रतिशत शारीरिक दक्षता परीक्षा के हैं। साक्षात्कार का प्रविधान नहीं रखा गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति