इंदौर में फ्लाईओवर से सिग्नल फ्री हो जाएगा 11 किमी का रिंग रोड, वाहन चालकों होगी सुविधा

इंदौर
रिंग रोड के सबसे व्यस्ततम चौराहे रेडिसन पर भी फ्लाईओवर निर्माण की कवायद शुरू होने वाली है। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा जल्द ही फिजिबिलिटी सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। रिपोर्ट के बाद तय होगा की फ्लाईओवर किस दिशा में बनेगा। फ्लाईओवर बनने से चौराहे पर यातायात सुगम हो जाएगा। दो चौराहे छोड़कर करीब 11 किमी लंबे रिंग रोड पर लाखों वाहन चालकों को देवास नाका से राजीव गांधी चौराहा तक जाने के लिए रुकने की आवश्यकता नहीं होगी। शहर की प्रमुख सड़कों में शुमार रिंग रोड पर आने वाले वर्षों में सर्वाधिक फ्लाईओवर हो जाएंगे।
 
अब रेडिसन चौराहे की बारी
तीन चौराहों तीन इमली, पिपल्याहाना और बंगाली पर फ्लाईओवर का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि खजराना, मूसाखेड़ी और आईटी पार्क चौराहे पर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य जारी है। अब रेडिसन चौराहे की बारी है। यहां भी फ्लाईओवर बन जाता है, तो रिंग रोड के अधिकांश चौराहे सिग्नल फ्री हो जाएंगे। रिंग रोड पर सिर्फ बांबे हॉस्पिटल और रोबोट चौराहे ही बगैर फ्लाईओवर के रहेंगे। इससे यहां से गुजरने वाले लोगों को ट्रैफिक का सामना नहीं करना पड़ेगा।

एबी रोड पर भी बनेंगे छह फ्लाईओवर
एबी रोड पर एलआइजी से राजीव गांधी चौराहा तक बनने वाले एलिवेटेड कॉरिडोर को स्थगित कर अब चौराहों पर फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। आईडीए छह किमी लंबे रूट का सर्वे कर फ्लाईओवर की संभावनाएं तलाशेगा। इसमें एलआईजी, पलासिया, गीता भवन, शिवाजी वाटिका, जीपीओ और नवलखा जैसे चौराहे पर फ्लाईओवर का सर्वे होगा। रसोमा और विजय नगर चौराहे पर भी फ्लाईओवर का सर्वे किया जाएगा।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति