भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा, अश्विन कर सकते है बड़ी उपलब्धि हासिल

नई दिल्ली
दुनिया के नंबर वन टेस्ट गेंदबाज अश्विन बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले नाथन लियोन को पीछे छोड़ने के लिए अश्विन को सिर्फ 14 विकेट चाहिए। वहीं पैट कमिस से आगे निकलने से लिए उन्हें दो विकेट की जरूरत है। बांग्लादेश और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान अश्विन के पास इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने का सुनहरा मौका होगा। भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच 19 सितंबर से चेन्नई में खेला जाएगा।

भारत के स्टार स्पिनर अश्विन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल हासिल करने का रिकॉर्ड हासिल करने के करीब हैं। लियोन ने डब्ल्यूटीसी में 10 बार 5 विकेट हॉल हासिल किए हैं। इसके अलावा, अगर अश्विन इस सीरीज में कम से कम 10 विकेट लेने में सफल होते हैं, तो वह जारी डब्ल्यूटीसी 2023-25 ​​चक्र में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड 51 विकेट के साथ टॉप पर हैं, जबकि भारतीय ऑफ स्पिनर अश्विन ने 42 विकेट लिए हैं।

नाथन लियोन 43 मैचों में 187 विकेट लेकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उनके बाद पैट कमिंस (175) और आर अश्विन (174) हैं। अगर अश्विन शानदार फॉर्म में रहते हैं और सीरीज में 26 विकेट लेते हैं, तो वे 200 WTC विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। अश्विन टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं, जिन्होंने 100 टेस्ट मैचों में 516 विकेट लिए हैं।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति