नीरज चोपड़ा ने टूटे हाथ के साथ डायमंड लीग में किया कमाल, X-Ray शेयर कर छलका दर्द, हर भारतीय को फक्र

नईदिल्ली
पेरिस ओलंपिक में जेवेलिन थ्रो में भारत को सिल्वर मेडल दिलाने वाले नीरज चोपड़ा के लिए डायमंड लीग का फाइनल मुकाबला भी निराशाजनक रहा। पेरिस ओलंपिक की तरह ही नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग का फाइनल मुकाबला भी दूसरे स्थान पर रहते हुए खत्म किया।

नीरज चोपड़ा डायमंड लीग 2024 फाइनल में अपनी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सके। नीरज फाइनल में दूसरे स्थान पर रहे।हालांकि इस दौरान गोल्डन बॉय के हाथों में फैक्टर हो रखा था जिसका खुलासा उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर किया।

1 सेंटीमीटर से चूके नीरज चोपड़ा

डायमंड लीग के फाइनल में नीरज चोपड़ा सिर्फ 1 सेंटीमीटर से गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए। पेरिस ओलंपिक 2024 में सिल्वर मेडल जीतने वाले नीरज ने डायमंड लीग 2024 फाइनल में 87.86 मीटर का बेस्ट थ्रो फेंका और रजत पदक जीतने में कामयाब रहे। ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 87.87 मीटर थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया।

नीरज चोपड़ा ने शेयर किया टूटे हाथ का एक्स-रे

26 साल के नीरज चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर अपने फैक्टर हाथों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सोमवार को अभ्यास के दौरान मैं चोटिल हो गया था और ‘एक्स-रे’ से पता चला कि मेरे बाएं हाथ की (चौथी मेटाकार्पल) हड्डी में फ्रैक्चर है। ये मेरे लिए एक और दर्दनाक चुनौती थी लेकिन अपनी टीम की मदद से मैं ब्रसेल्स में भाग लेने में सफल रहा। यह साल का अंतिम टूर्नामेंट था। मैं अपनी ही उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सका। लेकिन मुझे लगता है कि यह एक ऐसा सत्र था जिसमें मैंने बहुत कुछ सीखा। अब मैं पूरी तरह से फिट होकर वापसी कर खेलने के लिए तैयार हूं।’

नीरज चोपड़ा इस दौरान फिटनेस की समस्याओं से जूझ रहे हैं। नीरज चोपड़ा ने पोस्ट में आगे लिखा कि ‘2024 सत्र समाप्त हो गया है तो मैंर,  साल भर में सीखी गई सभी चीजों को देखता हूं जिसमें सुधार, असफलताएं, मानसिकता और बहुत कुछ शामिल है। मैं आप सभी को आपके प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। 2024 ने मुझे एक बेहतर एथलीट और इंसान बनाया है। 2025 में मिलते हैं।’
नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में जीता था सिल्वर

नीरज चोपड़ा के हाथ में फैक्चर होने के बाद भी उन्होंने इस साल कई प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। जिसपर हर भारतीय को फक्र होगा। नीरज चोपड़ा ने हाल ही में समाप्त हुए पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए 89.45 मीटर का थ्रो फेंककर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया था। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने रिकॉर्डतोड़ 92.97 मीटर थ्रो फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। एंडरसन पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे थे।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति