छत्तीसगढ़-जांजगीर-चांपा में दो बाइकों की टक्कर से चार गंभीर घायल

जांजगीर-चांपा.

जिले के खारी गांव में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोग  गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार जारी है।  मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक में सहदेव मंझवार (40वर्ष) और राजकुमार कंवर ( 52 वर्ष ) जो कि केरा कछार पतरापाली गांव के रहने वाले हैं जोकि गतवा गांव की बाजार से सामान लेकर घर जा रहे थे।

वही दुसरे बाइक में दिलीप कश्यप (23 वर्ष) और जीजा महेश कश्यप (32 वर्ष) के साथ मुढ़ाहाली जिला कोरबा अपने जीजा को देखने के लिए जा रहे थे। इस दौरान दोनों की बाइक खारी गांव के सड़क पर दोनों बाइकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे  दोनो बाइक में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस टीम पहुंची हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल जांजगीर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया । जहा चारो लोगो  की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिनका  इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति