राजधानी भोपाल में चपरासी ने किया करोड़ों का बैंक घोटाला, बैंक मैनेजर के साथ मिलकर की 10 करोड़ की धोखाधड़ी

भोपाल
 मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक चपरासी का ऐसा कांड सामने आया है, जिसे सुनकर आप अचरज में पड़ जाएंगे। इस चपरासी ने बैंक मैनेजर के साथ-साथ गांठ करके 10 करोड़ का घोटाला कर डाला। इतना ही नहीं चपरासी ने पांच-पांच करोड़ रुपए की दो फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) तोड़कर यह राशि अपने खाते में डलवा ली।

मामला सामने आते ही बैंक प्रबंधन और प्रशासन ने जांच शुरू करवा दी है। मामला राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था से जुड़ा हुआ है। यहां की 10 करोड़ की दो फिक्स डिपाजिट चपरासी ने फर्जी कागजात और बैंक मैनेजर से मिली भगत करके अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली। इतना ही नहीं इस एफडी का ब्याज भी चपरासी के खाते में चला गया। अब पुलिस ने धोखाधड़ी और गबन का मामले की एफआईआर दर्ज की है। पर अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
ऐसे हुआ घोटाले का खुलासा

बताया जा रहा है कि पुलिस ने चपरासी और इमामी गेट स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के प्रमुख सुखदेव प्रसाद अहिरवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने बताया था कि 30 नवंबर 2023 को संस्था ने इमामी गेट स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया में 5-5 करोड़ रुपए की दो एफडी बनवाई थी। पर पिछले दिनों पता चला कि दोनों ही एफडी तोड़कर पूरी राशि संस्था के चपरासी बृजेंद्र दास नामदेव की एचडीएफसी बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी गई है।
इस तरह दिया घटना को अंजाम

इस एफडी पर मिले ब्याज की 66 लाख रुपए की राशि भी बृजेंद्र दास के खाते में चली गई। बाद में जब जांच पड़ताल की गई तो पता चला इस मामले में फर्जी कागजों का उपयोग किया गया है। पुलिस के अनुसार सेंट्रल बैंक के तत्कालीन मैनेजर नोएल सिंह की मिली भगत भी सामने आ रही है। नोएल सिंह का तबादला होने के बाद वे मुंबई चले गए हैं। अब पुलिस ने चपरासी बृजेंद्र दास नामदेव और बैंक मैनेजर नोएल सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति