छत्तीसगढ़-जगदलपुर में नदी के किनारे मिली युवक की बाइक और मोबाइल

जगदलपुर.

जगदलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मेटावाड़ा में एक मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद किया गया। इसके बाद फोन नंबर के आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। घटना के साथ ही कोतवाली पुलिस की टीम व एसडीआरएफ की टीम युवक की खोजबीन कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि युवक पानी में डूब गया होगा।

कोतवाली थाना प्रभारी शिवानंद सिंह ने बताया कि शिवमंदिर वार्ड में रहने वाला युवक कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान चल रहा था। इसके बाद रविवार सुबह घर से बिना बताए निकल गए। परिजनों ने युवक की लगातार खोजबीन की। युवक का कहीं भी पता नहीं चलने पर कोतवाली थाना में शिकायत दी गई। पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात मोटरसाइकिल व एक फोन मेटावाड़ा के पास पाया गया, जिसके बाद पुलिस की टीम मेटावाड़ा नदी के पास पहुंची। यहां ऐसी आशंका जताई गई कि शायद युवक नदी में कूद गया होगा। इस मामले को लेकर पुलिस ने नगर सेना सेनानी संतोष मार्बल को मामले की जानकारी दी। एसडीआरएफ की टीम अपने पूरे सामानों के साथ युवक की खोजबीन कर रही है, लेकिन अब तक उसका कुछ भी पता नहीं चला है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिजन भी मौके पर मौजूद हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति