राजस्थान-सिरोही में जीप और ट्रक की भिड़ंत में 8 की मौत

सिरोही/जयपुर।

राजस्थान के सिरोही जिले के पिंडवाड़ा इलाके में रविवार रात एक जीप और ट्रक के बीच टक्कर में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि 18 घायल हो गए। इस घटना के बारे में पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। पुलिस के मुताबिक जीप गलत दिशा में जा रही थी और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गई। वाहन में क्षमता से अधिक सवारी भी भर रखी थी। गाड़ी में 29 लोग सवार थे।

हादसा पिंडवाड़ा हाईवे पर चढ़ते वक्त हुआ। सभी जीप सवार पाली में मजदूरी के लिए जा रहे थे। सिरोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पिंडवाड़ा पुलिस थाने के एसएचओ हमीर सिंह ने बताया कि जीप एक ट्रक से टकरा गई, जिससे पांच पुरुषों, एक बच्चे और दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसा उदयपुर-पालनपुर फोरलेन हाईवे (एनएच27) पर कैंटल पुलिया के पास रविवार रात हुआ। पुलिस ने शनिवार को बताया कि इसी तरह की एक और घटना में राजस्थान के बीकानेर जिले में एक कार और पिकअप जीप की आमने-सामने की टक्कर में दो पुरुषों और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं घायल हो गई थीं। यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात नौरंगदेसर के पास उस समय हुई थी, जब परिवार एक शोक सभा से लौट रहा था। पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में मनोज सोनी, कल्याण सोनी और आठ महीने के बच्चे की मौत हो गई थी। पीड़ित बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि 7 जुलाई को राजस्थान के दौसा जिले में चार धाम यात्रा के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पलट गई थी, जिसमें कम से कम 20 लोग घायल हो गए। यह घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर मेहंदीपुर बालाजी पुलिस थाने के ब्रह्मबाद गांव के पास हुई। दुर्घटना तब हुई जब तीर्थयात्री चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा से लौट रहे थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति