साक्षी मलिक, गीता फोगाट ने की रेसलिंग चैंपियंस सुपर लीग की घोषणा

नई दिल्ली
पूर्व महिला पहलवान साक्षी मलिक और गीता फोगाट ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रेसलिंग चैंपियंस सुपर लीग की शुरुआत की घोषणा की है। रियो ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साक्षी और 2010 राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता गीता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक संयुक्त बयान पोस्ट किया।

उन्होंने पोस्ट में लिखा , “हमारे गांवों और समुदायों ने हमें बड़ा किया, पूरा देश हमें चैंपियन बनाने के लिए एक साथ आया। तिरंगे के लिए लड़ने से बड़ा कोई सम्मान नहीं हो सकता है। आपके प्यार और प्रेरणा ने इसे संभव बनाया। हम अपने सार्वजनिक और निजी दोनों भागीदारों के योगदान के लिए उनके आभारी हैं, और हम विशेष रूप से सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता और समर्थन के प्रति आभार जताते हैं।

उन्होंने कहा, “आपने हम पर जो भरोसा दिखाया उसके बदले यह जरूरी है कि हम अपनी खेल प्रतिभा, अनुभव, धैर्य और सफलता को खेल की सेवा में समर्पित कर दें। इसलिए हम दोनों मिलकर रेसलिंग चैंपियंस सुपर लीग शुरू करने का ऐलान करते हैं।”

पेरिस ओलंपिक के कांस्य पदक विजेता अमन सहरावत भी इस नए प्रयास में शामिल हो गए हैं, और उन्होंने अपना पूरा समर्थन दिया है। पिछले साल पहलवानों के विरोध प्रदर्शन में बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट के साथ प्रमुख चेहरा रहीं साक्षी ने पिछले साल दिसंबर में कुश्ती से संन्यास की घोषणा की थी।

 

 

 

 

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति