पीसीबी ने महिला क्रिकेटरों का दैनिक भत्ते पर लगाईं रोक

इस्लामाबाद

 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने नेशनल कैंप में हिस्सा ले रहीं महिला क्रिकेट टीम का दैनिक भत्ता रोक दिया है। इससे महिला क्रिकेटरों में निराशा है, क्योंकि पुरुष टीम को यह सुविधा दी जा रही है।

पीसीबी के अधिकारियों का कहना है कि नेशनल कैंप के दौरान बोर्ड ने महिला क्रिकेटरों के रहने की व्यवस्था की है। साथ ही तीन टाइम भरपेट खाना उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसका कारण दैनिक भत्ता रोक दिया गया है।

मुल्तान में चल रहा ट्रेनिंग कैंप, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होना है सीरीज

    पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का ट्रेनिंग कैंप मुल्तान में चल रहा है, जहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए तैयारी चल रही है।

    टी20 सीरीज खेलने के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम मुल्तान पहुंच चुकी है। अगले महीने यूएई में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले यह दौरा अहम है।

    महिला खिलाड़ियों में निराशा है, क्योंकि पुरुष टीम को पीसीबी की ओर से दैनिक भत्ता दिया जा रहा है। साथ में दो वक्त का भरपेट खाना भी शामिल है।

    महिला खिलाड़ी अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा का भी इंतजार कर रही हैं, जिसमें पहले ही एक महीने से अधिक की देरी हो चुकी है।

वहां करोड़ों रुपए खर्च और यहां कटौती…

महिला क्रिकेटरों के लिए भत्ते में कटौती का निर्णय ऐसे समय में आया है, जब बोर्ड फैसलाबाद में चल रहे चैंपियंस कप में टीमों के पांच मेंटर्स को 50 लाख रुपये मासिक वेतन दे रहा है। साथ ही क्रिकेट से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट पर करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं।

बोर्ड अगले साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी से पहले देश में तीन टेस्ट स्थलों के नवीनीकरण पर भी लगभग 12.8 बिलियन डॉलर खर्च कर रहा है।

पाकिस्तान के एक पूर्व खिलाड़ी ने कहा, ''कुछ लाख रुपये से बोर्ड पर क्या फर्क पड़ेगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं है, लेकिन इससे महिला क्रिकेट में असंतोष पैदा होने की संभावना है।'

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति