चोटिल बटलर की जगह ब्रूक को बनाया गया इंग्लैंड टीम का कप्तान

लंदन
 ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से चोटिल जॉस बटलर बाहर हो गए है और उनकी जगह हैरी ब्रूक को इंग्लैंड टीम का कप्तान बनाया गया है। ब्रूक ने इससे पहले भी कई बार कप्तानी की भूमिका निभाई है। वह 2018 में अंडर-19 विश्व कप में भी इंग्लैंड के कप्तान थे। वह 2022 में टी20 ब्लास्ट में यॉकर्शर के लिए चार मैचों में कप्तान बनाये गये थे और इस वर्ष द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स की कप्तानी की।

ब्रुक की कप्तानी में टीम ने छह में से पांच मैच जीते लेकिन नॉकआउट स्टेज से मामूली अंतर से चूक गई। श्रीलंका पर 2-1 से मिली टेस्ट श्रृंखला जीत में भी वह टीम के उपकप्तान थे, टीम प्रबंधन उनको लंबे समय कप्तान के विकल्प के तौर पर देख रहा है। फिल सॉल्ट मौजूदा टी-20 श्रृंखला में कप्तानी संभाल रहे हैं। बटलर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टी-20 सीरीज में इंग्लैंड टीम के साथ हैं और उनके नवंबर में कैरेबियाई दौरे पर वापसी करने की उम्मीद है। पहले दो टी-20 में लिविंगस्टन के प्रदर्शन को देखते हुए उनकी एकदिवसयी टीम में वापसी हुई है।

इंग्लैंड ने यह भी पुष्टि की कि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जॉश हल चोट के कारण एकदिवसीय सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। टीम के प्रवक्ता ने बताया कि हल को एहतियात के तौर पर टीम से बाहर रखा गया है है। उल्लेखनीय है पांच मैचों की एकदिववसीय श्रृंखला गुरुवार से ट्रेंट ब्रिज में शुरू होगी और 29 सितंबर तक चलेगी।

  • admin

    Related Posts

    AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

    नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

    तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

    नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति