छत्तीसगढ़-उत्तर बस्तर कांकेर में कलेक्टर ने स्वच्छता ही सेवा अभियान पर सरपंचों से किया संवाद

उत्तर बस्तर कांकेर.

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आज जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में ‘सरपंच संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कर स्वच्छता ही सेवा अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी हेतु लोगों को जागरूक करने की अपील की।

इस दौरान कलेक्टर ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव-गांव चलाए जा रहे सफाई अभियान की जानकारी ली और कहा कि जनप्रतिनिधियों सहित गांव के सभी लोग एकजुट होकर अपने गांव को स्वच्छ रखने में योगदान दें। उन्होंने सभी से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाने की अपील भी की। जिला पंचायत के सीईओ श्री सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 14 सितंबर से 02 अक्टूबर तक ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ की थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में जिले के दूरस्थ अंचल कोयलीबेड़ा विकासखंड के ग्राम पंचायत छोटेबेठिया की सरपंच श्रीमती सविता नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांव में  घर-घर कचरा संग्रहण किया जा रहा है और ग्रामीणों के सहयोग से सप्ताह में एक दिन सफाई अभियान चलाया जाता है। उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत गांव के स्कूल, आंगनबाड़ी भवन, पंचायत भवनों एवं गांव चौक चौराहों में वृक्षारोपण भी किया गया। कलेक्टर ने उनकी सराहना करते हुए आगे भी इसी सफाई अभियान में योगदान देने की अपील की। इसी तरह भानुप्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत संबलपुर की सरपंच श्रीमती अनिता रावटे, दुर्गूकोंदल की सरपंच पार्वती साहू, चारामा विकासखंड के ग्राम पंचायत जैसाकर्रा की सरपंच श्रीमती हेमलता तारम, कांकेर विकासखंड के ग्राम पंचायत कोदागांव के सरपंच श्री पंचूराम नायक सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों द्वारा गांव को स्वच्छ रखने के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति