पलवर स्टेशन पर मेगा ब्लाॅक के कारण दस दिनों से इंदौर से दिल्ली, वैष्णोदेवी और अमृतसर की तरफ जाने वाली ट्रेने अब हुई बहाल

इंदौर

उत्तर रेलवे के पलवर स्टेशन पर मेगा ब्लाॅक के कारण दस दिनों से इंदौर से दिल्ली, वैष्णोदेवी और अमृतसर की तरफ जाने वाली ट्रेने प्रभावित थी,लेकिन काम पूरा होने के बाद अब ट्रेनें फिर पटरी पर लौट आई है।

इंदौर से दिल्ली की तरफ जाने वाली कई ट्रेने 7 सितंबर से सोमवार तक प्रभावित थी। उत्तर रेलवे के पलवर स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें रद्द की गई थी। इस कारण इंदौर से दिल्ली जाने वाली बसें भी यात्रियों का दबाव रहा, लेकिन अब राह फिर आसान हो गई।

इंदौर से दिल्ली के लिए सप्ताह मेें तीन दिन चलने वाली सुपर फास्ट ट्रेन (20958) फिर बहाल हो गई है। यह सुबह जल्दी गंतव्य तक पहुंचा देती है।ज्यादातर यात्री इस ट्रेन में ही सफर करना पसंद करते हैै। रविवार से इंटरसिटी एक्सप्रेस भी अपने पुरानेे रुट से चलने लगी है।
बीते दस दिनों से इस ट्रेन को बदले हुए रुट से चलाया जा रहा था। यह ट्रेन गंगापुर, रेवाड़ी, दौसा से होते हुए नई दिल्ली जाती थी। इस कारण ट्रेन भी काफी लेट हो रही थी। सोमवार को ही ट्रेन सात घंटे देरी से इंदौर पहुंची थी।

इंदौर-हजरत निजामुद्दीन भी बहाल हो गई है। वैष्णोदेवी कटरा ट्रेन पांच दिन पहले ही शुरू हो गई है। उधर इंदौर अमृतसर ट्रेन भी फिर से शुरू हो गई है। ट्रेनें रद्द होने के कारण बीते दस दिनों यात्रियों को काफी परेशानी हुई थी। कई यात्रियों को सड़क मार्ग से सफर करना पड़ा। पलवर स्टेशन पर नाॅन इंटरलाॅकिंग का काम तय समय पर पूरा होने से ट्रेनें भी समय पर फिर पटरी पर आ गई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति