सीमा पर भारतीय सेना के जवानों तक पहुंचीं मेजर जनरल शर्मा के मार्गदर्शन में बनाई गई एके 203 असॉल्ट राइफलें

 

रायपुर

छत्तीसगढिय़ा मूल के बेटे पाटन के मेजर जनरल सुधीर शर्मा ने सेना में सेवा देते हुए अपनी एक और बड़ी उपलब्धि से राष्ट्र के साथ राज्य का नाम भी रोशन किया है। उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन में बनाई जा रही 35000 एके 203 असॉल्ट राइफलें (शेर) सीमावर्ती इलाकों में भारतीय सेना के जवानों के हाथों में पहुंच गई हैं। दिसंबर 2024 तक सेना को 20000 और राइफलें मिलेंगी।

मेजर जनरल सुधीर शर्मा को एक गहन चयन प्रक्रिया के बाद अगस्त 2023 से भारत सरकार द्वारा इंडो रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और एमडी के रूप में नियुक्त किया गया है। यह रक्षा मंत्रालय के तहत एक संवेदनशील और रणनीतिक परियोजना है। इस कंपनी के पास रूस की कलाश्निकोव कंपनी से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के साथ भारत में 601427 एके 203 राइफल बनाने का आॅर्डर है। एके 203 का उत्पादन संयंत्र अमेठी में है। स्वदेशीकरण की सावधानीपूर्वक प्रक्रिया के बाद अगले एक साल के भीतर राइफलें 100 प्रतिशत भारत में बनाई जाएंगी। इसके बाद फैक्ट्री हर दिन 600 से ज्यादा राइफलें बनाने में सक्षम होगी। ये राइफलें भारत में होमलैंड सिक्योरिटी और राज्य पुलिस बलों को भी बेची जाएंगी। इन्हें मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत मित्र विदेशी देशों में भी निर्यात किया जाएगा।

मेजर जनरल सुधीर शर्मा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में आईआरआरपीएल द्वारा बनाई गई एके 203 दुनिया की सर्वश्रेष्ठ असॉल्ट राइफलों में से एक होगी। 800 मीटर की रेंज और 700 राउंड प्रति मिनट की फायरिंग दर के साथ, यह आतंकवाद विरोधी और पारंपरिक आॅपरेशन दोनों में हमारी सेना के जवानों के लिए एक घातक हथियार होगा।

बता दें कि मेजर जनरल सुधीर शर्मा पाटन (छत्तीसगढ़) के रहने वाले हैं और उनके माता-पिता दुर्ग के बोरसी में रहते हैं। वह पिछले 36 वर्षों से सेना में हैं और उनके पास आतंकवाद विरोधी अभियानों, मानव प्रबंधन, कूटनीति और परियोजना प्रबंधन का व्यापक अनुभव है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति