ग्लोबल री-इन्वेस्ट मीट के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी, ‘हमारे तीसरे टर्म पर लोगों का भरोसा…

गांधीनगर
 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को गांधीनगर में चौथे ग्लोबल री-इन्वेस्ट रिन्यूएबल एनर्जी इन्वेस्टर्स मीट का उद्घाटन किया। इस दौरान, उन्होंने लाभार्थियों से भी विस्तृत बातचीत की और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी लोग इस बात को जानते हैं कि 60 साल बाद भारत की जनता ने किसी सरकार को तीसरी बार अपनी सेवा का मौका दिया है। यह हमारा तीसरा कार्यकाल है और हम पूरी कोशिश कर रहे हैं कि कैसे भी करके लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति की जा सके। हमारी सरकार के पास तीसरे कार्यकाल को लेकर लोगों की बहुत अपेक्षाएं हैं, जिन्हें हम किसी भी कीमत पर पूरी करके रहेंगे। देश के 140 करोड़ लोगों को पूरा भरोसा है कि पिछले सालों में जिस तरह से भारत की जनता की आकांक्षाओं को जो पंख लगे हैं, उसे नई उड़ान भरने का मौका मिलेगा।”

उन्होंने आगे कहा, “हमारी सरकार ने रोजगार के आयाम को बढ़ाने की दिशा में एक या दो नहीं, बल्कि 12 नए औद्योगिक शहर निर्माण करने का फैसला किया है। इस दिशा में हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगी हुई है। इस दिशा में हमारी बहुत सारी आकांक्षाएं हैं, जिन्हें हम किसी भी कीमत पर पूरा करके रहेंगे। रेलवे नेटवर्क को बढ़ाने की दिशा में भी हमारी सरकार किस कदर कमर कस चुकी है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि पिछले 100 दिनों में 15 से ज्यादा सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस लॉन्च किए गए। ऐसा हमने रेलवे नेटवर्क को विस्तार देने के लिए किया है। आगामी दिनों में हम इसे और विस्तार देंगे।”

पीएम ने बताया, आगामी दिनों में केंद्र सरकार 31,000 मेगावाट हाइड्रो पावर का उत्पादन करेगी। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 12 हजार करोड़ से भी अधिक की राशि आवंटित की गई है। इस दिशा में हमने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है, जिसे हम किसी भी कीमत पर जमीन पर उतारकर रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “इन 100 दिनों में हमारी सरकार ने फिजिकल और सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। हमारी सरकार सात करोड़ घर बना चुकी है। हम इस आंकड़े को आगे बढ़ाने की दिशा में दिन रात जुटे हुए हैं। तीसरे कार्यकाल में हमने तीन करोड़ घर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दिशा में पूरी प्लानिंग कर ली गई है, और हमारे कई लोग इस काम में लगे हुए हैं। पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस संबंध में निर्धारित की गई योजनाओं को जमीन पर उतारा जा रहा है।”

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को लगता है कि 21वीं शताब्दी के लिए भारत बिल्कुल सुरक्षित जगह है। हर मानव व प्रजाति सुरक्षित हैं। हम किसी के भी हितों पर आंच नहीं आने देते हैं। इस महीने की शुरुआत में फीनटेक फेस्ट का आयोजन हुआ था। इसके बाद, फर्स्ट सोलर इंटरनेशनल फेस्टिवल का आयोजन किया गया था।”

12 नए औद्योगिक शहर का निर्माण

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने रोजगार के आयाम को बढ़ाने की दिशा में एक या दो नहीं, बल्कि 12 नए औद्योगिक शहर निर्माण करने का फैसला किया है। इस दिशा में हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ लगी हुई है। इस दिशा में हमारी बहुत सारी आकांक्षाएं हैं, जिन्हें हम किसी भी कीमत पर पूरा करके रहेंगे। रेलवे नेटवर्क को बढ़ाने की दिशा में भी हमारी सरकार किस कदर कमर कस चुकी है, इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि पिछले 100 दिनों में 15 से ज्यादा सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस लॉन्च किए गए। ऐसा हमने रेलवे नेटवर्क को विस्तार देने के लिए किया है। आगामी दिनों में हम इसे और विस्तार देंगे।

31,000 मेगावाट हाइड्रो पावर का होगा उत्पादन

पीएम ने बताया कि आगामी दिनों में केंद्र सरकार 31,000 मेगावाट हाइड्रो पावर का उत्पादन करेगी। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 12 हजार करोड़ से भी अधिक की राशि आवंटित की गई है। इस दिशा में हमने पूरी रूपरेखा तैयार कर ली है, जिसे हम किसी भी कीमत पर जमीन पर उतारकर रहेंगे।

100 दिन में फिजिकल ओर सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर में कई अहम फैसले

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, इन 100 दिनों में हमारी सरकार ने फिजिकल और सोशल इन्फ्रास्ट्रक्चर की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। हमारी सरकार सात करोड़ घर बना चुकी है। हम इस आंकड़े को आगे बढ़ाने की दिशा में दिन रात जुटे हुए हैं। तीसरे कार्यकाल में हमने तीन करोड़ घर बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दिशा में पूरी प्लानिंग कर ली गई है, और हमारे कई लोग इस काम में लगे हुए हैं। पूरी प्रतिबद्धता के साथ इस संबंध में निर्धारित की गई योजनाओं को जमीन पर उतारा जा रहा है।

21वीं शताब्दी के लिए भारत बिल्कुल सुरक्षित जगह

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को लगता है कि 21वीं शताब्दी के लिए भारत बिल्कुल सुरक्षित जगह है। हर मानव व प्रजाति सुरक्षित हैं। हम किसी के भी हितों पर आंच नहीं आने देते हैं। इस महीने की शुरुआत में फीनटेक फेस्ट का आयोजन हुआ था। इसके बाद, फर्स्ट सोलर इंटरनेशनल फेस्टिवल का आयोजन किया गया था।

 

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति