‘नमो भारत रैपिड रेल’ नाम से जानी जाएगी भुज-अहमदाबाद वंदे मेट्रो, उद्घाटन से पहले बदला गया नाम

भुज
 रेलवे ने छोटी एवं मध्यम दूरी यात्रा न्यूनतम समय में पूरी करने वाली नवनिर्मित वातानुकूलित वंदे मेट्रो ट्रेन का नाम उद्घाटन से कुछ घंटे पहले बदल दिया और इसे ‘नमो भारत रैपिड रेल’ का नया नाम दिया गया है। सोमवार को सरकार ने इस ट्रेन का नाम बदलने की सूचना दी। इसके साथ ही मेरठ से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन काे भी ‘नमो भारत रैपिड रेल’ नाम दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अहमदाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस ‘नमो भारत रैपिड रेल’ को हरी झंडी दिखाएंगे। दो शहरों के बीच यात्रा समय को घटाने वाली इस इंटरसिटी ट्रेन सेट से स्थानीय स्तर पर लोगों के यात्रा अनुभव में क्रांतिकारी बदलाव आएगा।

नमो भारत रैपिड रेल गुजरात में भुज और अहमदाबाद के बीच (359 किलोमीटर) चलेगी और गांधीधाम, अंजार, भचाऊ, ध्रारंध्रा, सामख्याली, हलवाड़, विरमगाम, चांदलोडिया और साबरमती स्टेशनों को जोड़ेगी। इस के किराए की दरों को सुविधाओं की तुलना में किफायती रखा गया है।

अहमदाबाद-भुज-अहमदाबाद 94802/94801 नमो भारत रैपिड रेल का दोनों स्टेशनों के बीच यात्रा का किराया 455 रुपये होगा। गाड़ी 359 किलोमीटर की दूरी पांच घंटे 45 मिनट में तय करेगी। गाड़ी की औसत रफ्तार 62.43 से लेकर 62.49 किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। गाड़ी सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन शनिवार को अहमदाबाद से रविवार को भुज से नहीं चलेगा।
सेवा के दिनों में यह गाड़ी भुज से सुबह 5 बज कर 5 मिनट पर चलेगी और अहमदाबाद 10.40 पर पहुंचेगी। जबकि वापसी में यह ट्रेन अहमदाबाद से 17.30 बजे रवाना हो कर 23.10 बजे भुज लौटेगी।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति