प्रियांशु राजावत चाइना ओपन के पहले दौर में बाहर

चांगझू (चीन)
भारत के उदीयमान खिलाड़ी प्रियांशु राजावत को मंगलवार को यहां चाइना ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के पहले दौर में ही कनाडा के ब्रायन यांग से सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा। पिछले साल ऑरलियन्स मास्टर जीतने वाले 22 वर्षीय राजावत इस सुपर 1000 टूर्नामेंट में 36 मिनट तक चले मैच में अपने कनाडाई प्रतिद्वंद्वी से 13-21, 16-21 से हार गए। दुनिया के 36वें नंबर के खिलाड़ी राजावत दो साल पहले ऐतिहासिक थॉमस कप खिताब जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी थे।

विश्व रैंकिंग में 40वें नंबर के खिलाड़ी किरण जॉर्ज अब पुरुष एकल स्पर्धा में एकमात्र भारतीय चुनौती बचे हैं। वह पहले दौर में जापान के केंटा निशिमोटो से भिड़ेंगे।

पीवी सिंधू, लक्ष्य सेन तथा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी सहित पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ी साल के इस आखिरी बीडब्ल्यूएफ सुपर 1000 टूर्नामेंट में नहीं खेल रहे हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली तथा रुतपर्णा पांडा और श्वेतापर्णा पांडा की जोड़ी महिला युगल स्पर्धा में जबकि एन सिक्की रेड्डी और बी सुमीत रेड्डी की जोड़ी मिश्रित युगल में अपनी चुनौती पेश करेंगे।आकर्षी कश्यप, मालविका बंसोड़ और सामिया इमाद फारूकी महिला एकल में अपना भाग्य आजमाएंगे।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति