देश के बाहर पहले ‘खेलो इंडिया’ खेलों का दक्षिण अफ्रीका में सफलतापूर्वक आयोजन

जोहानिसबर्ग
‘खेलो इंडिया’ खेलों का देश के बाहर पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सफल आयोजन हुआ, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के स्थानीय निवासी और भारतीय प्रवासियों ने वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और शतरंज जैसे खेलों में भाग लिया। दक्षिण अफ्रीका में बसे प्रवासी भारतीयों के संगठन ‘इंडिया क्लब’ के अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने सोमवार को बताया कि कबड्डी, खो खो, कैरम, और सातोलिया (लागोरी) जैसे चार पारंपरिक भारतीय खेल इस आयोजन के दूसरे चरण का हिस्सा बनेंगे। ‘इंडिया क्लब’ ने जोहानिसबर्ग में भारत के महावाणिज्य दूतावास के साथ कार्यक्रमों की सह-मेजबानी की।

गुप्ता ने कहा, ‘‘हमने ‘खेलो इंडिया’ आयोजन में सहायता के लिए महावाणिज्यदूत महेश कुमार के अनुरोध को सहर्ष स्वीकार किया। हमारे कार्यकारी सदस्यों ने इससे दक्षिण अफ्रीका के कई भारतीय प्रवासी संगठनों को जोड़ा , जो इस आयोजन का हिस्सा बने।’’ कुमार ने कहा कि ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम को भारत सरकार ने 2017 में शुरू किया था। यह भारत में खेलों के विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इसे राष्ट्रीय सीमा से परे ले जाना चाहते हैं क्योंकि खेल लोगों को उस तरह से एकजुट करता है जैसा कोई और नहीं कर सकता।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दक्षिण अफ्रीका में विदेश में पहले खेलो इंडिया का आयोजन उस विशेष रिश्ते को उजागर करता है जिसे इन दोनों देशों ने हमेशा साझा किया है। प्रवासी भारतीयों के साथ साथ स्थानीय लोगों की इसमें अच्छी भागीदारी रही।’’ उन्होंने उम्मीद जताई कि अन्य देश भी इस पहल का अनुसरण करेंगे।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति