सनातन धर्म को लेकर भूपेश बघेल ने दिया बयान, कहा- एक लोटा जल चढ़ा दो और जीवन में कुछ काम मत करो

रायपुर,

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को सनातन धर्म को लेकर एक ऐसा बयान दे दिया, जिस पर बीजेपी हमलावर हो सकती है।

कांग्रेस नेता ने सनातन धर्म को लेकर कहा, “एक लोटा जल चढ़ा दो और जीवन में कुछ काम मत करो, बच्चों को मत पढ़ाओ, खेत में काम मत करो, बस एक लोटा जल चढ़ा दो, तो सब कुछ ठीक हो जाएगा। इस तरह की धारणा लोगों में बनी हुई है।” उन्होंने आगे कहा, “इसे हम आस्था नहीं कह सकते हैं। यह आस्था नहीं, बल्कि भाजपा द्वारा फैलाया गया अंधविश्वास है।”

बता दें कि भूपेश बघेल ने यह बयान बालोद जिले के गुरुर ब्लाक के ग्राम जेवरतला में एक कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान दिया।पूर्व मुख्यमंत्री ने सनातन धर्म का जिक्र करके भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों के बीच सनातन का सहारा लेकर झूठ और भ्रम फैलाने की कोशिश कर रही है, जिसे हम किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते हैं। अगर हमने इसे स्वीकार किया, तो इससे आने वाले दिनों में सामाजिक व्यवस्था पर प्रहार होगा।

भूपेश कांग्रेस के इकलौते नेता नहीं हैं, जिन्होंने सनातन पर विवादित बयान दिया हो, बल्कि इससे पहले भी इस पार्टी के कई नेता इस तरह के विवादित बयान दे चुके हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक ने सनातन धर्म को बीमारी बताया था। उन्होंने अपने बयान में कहा था कि जो धर्म लोगों के साथ मानवीय व्यवहार नहीं कर सकता, लोगों को समानता के अधिकारों से वंचित रखता है। ऐसे धर्म को धर्म नहीं, बल्कि बीमारी कहना ज्यादा सही होगा। उनके इस बयान को लेकर खूब हंगामा हुआ था।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति