राजस्थान-श्रीगंगानगर में क्लीनिक चलाते बिना डिग्री वाला डॉक्टर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर.

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ऑपरेशन ब्लैक थंडर के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय पर एक अवैध चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की। विभाग की पीएचएस गायत्री राठौड़ एवं कलेक्टर डॉ. मंजू के निर्देशों पर सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला के निर्देशन में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. कर्ण आर्य एवं डीसीओ अमनदीप कौर ने यह कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ पुरानी आबादी थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जा रही है।

सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला ने बताया कि एक सूचना के आधार पर विभागीय टीम ने ऑपरेशन ब्लैक थंडर के तहत पुरानी आबादी रवि चौक स्थित क्लिनिक एंड पाइल्स केयर सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां रोहिडांवाली निवासी राजीव कुमार पुत्र भंवरलाल माहर अवैध चिकित्सकीय गतिविधि करते हुए मिला। विभाग की टीम ने यहां एक मरीज भेजकर सत्यापन भी करवाया, जिससे पुष्टि हुई कि उक्त युवक बिना लाइसेंस एवं डिग्री के मरीजों की जांच करता है। उन्होंने बताया कि यहां निरीक्षण के दौरान करीब 35 तरह की दवाएं एवं सर्जिकल उपकरण मिले हैं। क्लीनिक के अलावा यहां अवैध रूप से दवा का बेचान करना भी पाया गया, जिसके चलते आरोपी के विरुद्ध दो मामलों में मुकदमे दर्ज करवाए जा रहे हैं। सीएमएचओ डॉ. सिंगला ने बताया कि आगामी दिनों में भी ऑपरेशन ब्लैक थंडर के तहत लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति