राजस्थान-अलवर में डेढ़ लाख की रिश्वत लेते एक्सईएन रंगेहाथों गिरफ्तार

अलवर.

जयपुर एसीबी की टीम ने सोमवार देर शाम को अलवर पीएचईडी के एक्सईएन दिव्यांक त्यागी को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने आरोपी की पेंट की जेब से रिश्वत की राशि बरामद की। यह कार्रवाई देर रात तक चली। उधर एक्सईएन के अम्बेडकर नगर स्थित मकान की तलाशी में 55 लाख रुपये से अधिक की नकदी और जेवर समेत दो प्लॉट के कागजात भी मिले हैं।

एसीबी के एएसपी बलराम सिंह ने बताया कि अलवर जलदाय विभाग के ठेकेदार विजय कुमार ने 14 सितंबर को शिकायत दी थी, जिसमें कहा गया था कि हसन खां मेवात नगर, सतही एनसीआर प्रथम कार्यालय में पदस्थ दिव्यांक त्यागी मालखेड़ा ब्लॉक के तीन गांवों में कराए गए कार्यों के करीब 1 करोड़  24 लाख रुपये के बिल पास करने के एवज में ढाई लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। इस मामले में वह 9 सितंबर को एक लाख रुपये एडवांस भी ले चुका है। एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से ठेकेदार ने डेढ़ लाख की रकम सोमवार को देना तय किया। एक्सईएन ने ठेकेदार को रकम लेकर अम्बेडकर नगर के बस स्टैंड पर बुलाया, जहां ठेकेदार ने डेढ़ लाख रुपये एक्सईएन को सौंप दिए। जैसे ही वह रकम लेकर ठेकेदार की कार से उतरा, एसीबी ने उसे पकड़कर रिश्वत की राशि बरामद कर ली। इस कार्रवाई के बाद एसीबी ने एक्सईएन के घर की तलाशी ली, यहां उसे अलमारी , बेड और सोफे के नीचे प्लास्टिक के बैग से पांच-पांच सौ के नोटों की गड्डियां मिलीं, साथ ही लाखों के जेवर समेत दो प्लॉट के कागजात भी मिले हैं। इन नोटों की गिनती के लिए एसीबी को मशीन तक मंगवानी पड़ी। जयपुर एसीबी के डीएसपी बलराम मीणा ने बताया कि हाल ही में अलवर एसीबी की कार्रवाई फेल होने के कारण इस पूरी कार्रवाई से अलवर एसीबी को दूर रखा गया था।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति