एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: फाइनल भारत और चीन के बीच खेला गया, भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की, गोल्ड मेडल पर कब्जा

नई दिल्ली
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का फाइनल भारत और चीन के बीच खेला गया। इस मैच में भारत ने 1-0 से जीत दर्ज की और पांचवीं बार इस खिताब पर कब्जा किया। गोल्ड मेडल के लिए चीन ने भारत को कड़ी टक्कर दी और चौथे क्वॉर्टर में फाइनल का एकमात्र गोल हुआ, जिसे भारतीय खिलाड़ी ने किया। चौथे क्वॉर्टर में जुगराज सिंह ने फील्ड गोल करके भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई थी, जो जीत के लिए काफी रही। चीन अपने पहले खिताब से चूक गया। भारत ने कोरिया को सेमीफाइनल में हराया था, जबकि चीन ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल का टिकट कटाया था। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का कांस्य पदक पाकिस्तान ने जीता है। पाकिस्तान ने 5-3 से कोरिया को ब्रॉन्ज मेडल मैच में हराया है। सिल्वर मेडल चीन को मिलेगा।

भारत ने जीता गोल्ड
भारत ने चीन को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में 1-0 से हराया। जुगराज का एक गोल भारत के लिए काफी रहा। इंडिया ने इस टूर्नामेंट में 25 गोल सेमीफाइनल तक किए थे और चीन ने सिर्फ 10 गोल किए थे। हालांकि, फाइनल में चीन ने कड़ी टक्कर दी।

भारत की नई रणनीति
कप्तान हरमनप्रीत सिंह और जुगराज डिफेंस के लिए जाने जाते हैं, लेकिन इस मैच में वे आखिरी के क्वॉर्टर में नई रणनीति के साथ उतरे। हरमन और जुगराज दोनों चीन के डी में घुसे और एक दूसरे को बॉल थमाकर गोल किया।

जुगराज ने किया गोल
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल के चौथे क्वॉर्टर में भारत ने एक गोल किया। जुगराज ने फील्ड गोल किया और भारत को 1-0 की  बढ़त दिलाई।

चीन दे रहा है टक्कर
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 के फाइनल में भारत को चीन से टक्कर मिल रही है। तीन क्वॉर्टर का खेल समाप्त हो गया है, लेकिन अभी तक कोई भी गोल नहीं हुआ है। इस टूर्नामेंट में भारत ने 25 और चीन ने सिर्फ 10 गोल किए हैं।

चीन भी नहीं भुना पाया पीसी
चीन की टीम को भी तीसरे क्वॉर्टर में कुछ पीसी मिले, लेकिन एक बार भी गोल नहीं हुआ।

तीसरे क्वॉर्टर का खेल जारी
इंडिया वर्सेस चीन एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का फाइनल जारी है। कोई भी गोल अभी तक नहीं हुआ है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति