चेन्नई में टेस्ट से पहले प्लेइंग-11 को लेकर गंभीर और रोहित की बढ़ी मुश्किलें

नई दिल्ली
भारत और बांग्लादेश के बीच 19 सितंबर से 2 टेस्ट मैच की सीरीज शुरू होगी, जिसका पहला मैच चेपॉक स्टेडियम यानी चेन्नई में खेला जाएगा। एक छोटे ब्रेक के बाद एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और कोच गौतम गंभीर जैसे दिग्गज मैदान पर नजर आएंगे। लेकिन इस बीच पिच को लेकर एक मामला सामने आया है, जो टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।

रोहित और गंभीर के सामने पहला बड़ा सवाल तो प्लेइंग-11 तय करने का ही होगा। टीम इंडिया के सामने ये चुनौती है कि वो 3 स्पिनर और 2 तेज गेंदबाज के साथ उतरे या 4 स्पिनर और 1 तेज गेंदबाज के साथ। टीम कॉम्बिनेशन कैसे मजबूत हो इसलिए यह फैसला लेना काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार, यह मैच चेपॉक में लाल मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा। इस बात की पूरी उम्मीद है कि इस पिच पर गेंदबाजों को बढ़िया उछाल मिलेगा और गेंद कीपर तक आराम से एक अच्छी ऊंचाई पर जाएगी। हालांकि, चेन्नई में तेज गर्मी के कारण स्पिनर समय बीतने के साथ-साथ अपनी भूमिका जरूर अदा करेगा। फिर भी ऐसा माना जा रहा है कि तेज गेंदबाज पूरे टेस्ट के दौरान बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। पिच और परिस्थितियों के मुताबिक तो यहां पर तेज गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग भी मिल सकता है। हालिया कुछ वर्षों से चेपॉक के पिचों का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है।

फिलहाल के लिए ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम पांच गेंदबाजों के मजबूत बॉलिंग लाइन अप के साथ मैदान पर उतरेगी, जिसमें जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आर अश्विन और रवींद्र जडेजा के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, आकाश दीप और टीम के एकमात्र बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल भी टीम में हैं। भारत नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगा, उसके तैयारियों के नजरिए से टीम इंडिया एक स्टेबल और मजबूत टीम कॉम्बिनेशन को इस टेस्ट सीरीज के जरिए तैयार जरूर करना चाहेगी।

 

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति