भारत के टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने कहा- बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीतने पर फोकस, डब्ल्यूटीसी फाइनल अभी दूर है

चेन्नई
भारत के टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उनकी टीम का ध्यान बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज जीतने पर है, न कि 2025 में लॉर्ड्स में होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के बारे में ज्यादा सोचने पर।
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली यह सीरीज डब्ल्यूटीसी का हिस्सा है। अभी तक भारत ने नौ में से छह मैच जीतकर 68.52 प्रतिशत के साथ डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में पहले स्थान पर कब्जा किया हुआ है। भारत पिछले दो डब्ल्यूटीसी के फाइनल में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया से हारकर उपविजेता रहा था। इस घरेलू सीरीज में जीत से भारत अपनी टॉप पोजीशन और मजबूत करेगा, इसके बाद भारत न्यूजीलैंड (घरेलू) और ऑस्ट्रेलिया (विदेश) के खिलाफ कुल आठ टेस्ट मैच खेलेगा।

वहीं, बांग्लादेश की टीम 45.83 प्रतिशत के साथ चौथे स्थान पर है, उसने छह में से तीन टेस्ट जीते हैं। रोहित ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम हर मैच को महत्वपूर्ण मानते हैं। यहां कोई अभ्यास मैच जैसा माहौल नहीं है (बांग्लादेश सीरीज के संदर्भ में)। हर मैच अहम है, क्योंकि दांव पर डब्ल्यूटीसी की स्थिति है। अंक तालिका अभी भी खुली हुई है, और हर मैच महत्वपूर्ण है।"

उन्होंने आगे कहा, "हमें इस सीरीज और इस टेस्ट मैच को जीतने पर ध्यान देना है, बजाय इसके कि बहुत आगे की सोचे।" विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल होकर बाहर हो गए थे, लेकिन अब टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। कप्तान रोहित ने राहुल के चयन का समर्थन किया। राहुल का टेस्ट औसत 34.08 है, जबकि वनडे में उनका औसत 49.15 और टी20 में 37.75 है।

रोहित ने कहा, "हर खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं। केएल राहुल की काबिलियत सभी जानते हैं। हमने उन्हें यही संदेश दिया है कि हम चाहते हैं कि वह सभी मैच खेलें और अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को बाहर लाएं। उन्होंने हाल ही में अच्छा प्रदर्शन किया है, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक बनाया और हैदराबाद में भी अच्छी पारी खेली, लेकिन दुर्भाग्य से चोटिल हो गए। मुझे उम्मीद है कि वह वहीं से शुरुआत करेंगे जहां उन्होंने हैदराबाद में छोड़ा था।"

रोहित ने भारत के व्यस्त शेड्यूल पर बात करते हुए कहा कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज जैसे तेज गेंदबाजों का वर्कलोड मैनेज करना जरूरी है। इसके लिए भारत के पास अच्छे युवा तेज गेंदबाज हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम में तेज गेंदबाज यश दयाल को पहली बार मौका दिया गया है, जबकि आकाश दीप को टीम में बरकरार रखा गया है।

रोहित शर्मा ने कहा, "आप चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी हर मैच खेलें, लेकिन यह हमेशा संभव नहीं होता। टीम के लिए क्या सही है, ये देखकर गेंदबाजों को संभालना पड़ता है। हम अपने गेंदबाजों की स्थिति पर नजर रखेंगे। हमने इंग्लैंड सीरीज में बुमराह और सिराज को आराम दिलाने का काम अच्छे से किया था।"

उन्होंने आगे कहा, "हम आगे भी इसे ध्यान में रखेंगे। आप चाहते हैं कि सभी खिलाड़ी हर मैच खेलें, लेकिन यह हमारे हाथ में नहीं है। हमने दलीप ट्रॉफी में कुछ शानदार खिलाड़ी देखे हैं। मुझे इस बात की ज्यादा चिंता नहीं है कि और कौन-कौन से गेंदबाज तैयार हैं।" रोहित ने युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान और ध्रुव जुरेल की तारीफ करते हुए कहा, "इनमें वो सब कुछ है जो एक शीर्ष भारतीय खिलाड़ी बनने के लिए चाहिए। हमें इन्हें समय के साथ अच्छी तरह से तैयार करना होगा। ये खिलाड़ी भारत के लिए खेलने के लिए बेहद उत्सुक और मेहनती हैं।"

रोहित ने बताया, "जायसवाल ने पिछली घरेलू सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। जुरेल ने भी बल्ले से अपना हुनर दिखाया और मुश्किल हालात में रन बनाए। सरफराज ने भी बेखौफ खेल दिखाया और बाहर की बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। टीम में आपको हर तरह के खिलाड़ी चाहिए—निडर, सतर्क और जिम्मेदार। हमारे पास यह सबकुछ है, और यह एक अच्छा संकेत है।" भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच गुरुवार से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति