बीसीसीआई टीवी पर कोहली और गंभीर ने अपने इंटरव्यू में साझा किये, जिसमे दोनों ने काफी सारी मुद्दों पर चर्चा की

मुंबई
बीसीसीआई टीवी पर विराट कोहली और गौतम गंभीर के इंटरव्यू का पूरा वीडियो आ गया है। इस वीडियो में वैसे तो दोनों ने काफी सारी मुद्दों पर चर्चा की, लेकिन दोनों ने बताया कि किस तरह से ओम नमः शिवाय के जाप से और हनुमान चालीसा सुनने से दोनों को अपनी बैटिंग में मदद मिली थी। विराट कोहली ने बताया कि 2014-15 ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर वह हर गेंद का सामना करने से पहले ओम नमः शिवाय का जाप कर रहे थे, वहीं गंभीर ने बताया कि 2009 में नेपियर टेस्ट में उन्होंने ढाई दिन तक हनुमान चालीसा सुनकर यादगार पारी खेल भारत को हार से बचाया था।

विराट कोहली ने कहा ‘कुछ बात इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया मैचों की, आपके लिए होम ग्राउंड पर बनाया गया डबल हंड्रेड काफी यादगार रहा होगा, मैं यहां कोहनी मारने वाली बात नहीं करूंगा, क्योंकि मुझे पता है कि क्या हुआ होगा। आपने खुद को कैसे ग्राउंडेड रखा था?’ इस पर गंभीर ने कहा, ‘अच्छा सवाल है, यहां मैं बात करूंगा तुम्हारे ऑस्ट्रेलिया दौरे की, तुमने उस दौरे पर बहुत रन बनाए थे, तुमने मुझे बताया कि तुम उस दौरान हर गेंद से पहले ओम नमः शिवाय जप रहे थे, और तुम इसलिए उस जोन में पहुंच गए थे, और मेरे लिए यह बिल्कुल नेपियर की पारी जैसा है। अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं तो क्या कभी और मैं ढाई दिन तक बैटिंग कर सकता था, नहीं। उन ढाई दिनों में मैंने हनुमान चालीसा बहुत सुनी थी।

तुम्हारे लिए उस जोन में जाना हर गेंद से पहले ओम नमः शिवाय का जाप था और मेरे लिए हनुमान चालीसा सुनना। और अगर मैं जोन की बात कर रहा हूं, तो यहां मतलब ये है कि बहुत कम बार आप ऐसे जोन में जाते हो, तुम मुझसे ज्यादा बार अपने करियर में उस जोन में गए होगे। और उस जोन में होना डिवाइन होता है। क्योंकि इसका अनुभव सिर्फ तुम कर सकते हो, मुझे याद है कि जब मैं पांचवें दिन बैटिंग कर रहा था, तब वीवीएस लक्ष्मण ने फर्स्ट सेशन में वापस जाते हुए मुझे कहा था, कि क्या तुम्हें समझ आ रहा है कि तुमने पिछले दो घंटे में एक शब्द मुंह से नहीं निकाला है, ओवर के बीच ब्रेक में भी मैं कुछ नहीं बोल रहा था। मैं ब्रेक में बस अपना सिर नीचे कर रहा था और हनुमान चालीसा सुन रहा था और उस जोन में वापस चले जा रहा था।’

विराट कोहली ने इसके बाद कहा कि हम सभी को एक ही चीज मोटिवेट करती है और वह यह है कि हम अपनी टीम को कैसे जिताएं। और इसी मोटिवेशन के साथ बाकी चीजें काम करने लगती हैं। विराट कोहली और गौतम गंभीर आईपीएल के दौरान मैदान पर भिड़ चुके हैं, लेकिन इस इंटरव्यू के साथ दोनों ने हर तरह की मनमुटाव की खबरों पर फुलस्टॉप लगा दिया है।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति